[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, हत्या का आरोप

0
संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, हत्या का आरोप

ताराबाड़ी. मदनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो के चांदभाग गांव में 16 वर्षीय एक किशोरी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार रात की बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही मदनपुर पुलिस घटना स्थल मदनपुर चांदभाग पहुंचकर कागजी खानापूर्ति करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं साक्ष्य छुपाने व आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्या के बाद शव को फंदे से लटका देने का भी आरोप लगाया है. जानकारी अनुसार, रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के कड़वा वार्ड 10 निवासी कय्यूम की 16 वर्षीय पुत्री अंजुली अपनी मौसी के घर मदनपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड दो अंतर्गत चांदभाग निवासी मो अब्बास यहां रह रही थी. जानकारी अनुसार मृतका अंजुली को मो अब्बास दत्तक पुत्री के तौर पर गोद लेकर अपने घर में रख रहा था. इसी बीच सोमवार देर रात अंजुली की मौत हो गयी. मदनपुर पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है. इधर, खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह से पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया था. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है. मदनपुर अपर थानाध्यक्ष शैलेंद्र मंडल ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. वहीं परिजनों की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस की कार्यशैली पर टिकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel