खतरों के बीच इलाज कराने को मजबूर हैं मरीज
फारबिसगंज. फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित पुराने जर्जर भवन में टीबी यूनिट का संचालन किया जा रहा है. भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि छत से लगातार गिट्टी व प्लास्टर गिर रहा है. इसके बावजूद यहां रोजाना दर्जनों टीबी मरीज जांच और इलाज के लिए पहुंचते हैं. सबसे बड़ी चिंता यह है कि निक्षय पोषण योजना की राशि भी मरीजों के खातों में नहीं पहुंच रही, जिससे मरीज लगातार अस्पताल और टीबी यूनिट का चक्कर लगाने को मजबूर हैं.