[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया बेरोजगार युवक मार्गदर्शन मेले का उठाएं लाभ

बेरोजगार युवक मार्गदर्शन मेले का उठाएं लाभ

0
बेरोजगार युवक मार्गदर्शन मेले का उठाएं लाभ

अररिया. बिहार सरकार के युवा, रोजगार व कौशल विकास विभाग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में जिला नियोजनालय द्वारा आगामी 18 फरवरी बुधवार को जिलास्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जायेगा. मेला का आयोजन जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में किया जायेगा. मेला के लिए पूर्वाह्न 10 बजे से 04 बजे अपराह्न तक का समय निर्धारित किया गया है. जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय यह नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा. मेला में प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क है. रोजगार मेला में 10वीं, केवाईपी, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. इच्छुक अभ्यर्थी के लिये राष्ट्रीय करियर सेवा एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है. पंजीकरण की सुविधा जिला नियोजन कार्यालय व मेला स्थल पर भी उपलब्ध रहेगा. मेला में भाग लेने के लिये अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा. जिला नियोजन पदाधिकारी ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को मेले का लाभ उठाने की अपील की. आगामी 18 फरवरी बुधवार को जिलास्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जायेगा. मेला का आयोजन जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में किया जायेगा. मेला के लिये पूर्वाह्न 10 बजे से 04 बजे अपराह्न तक का समय निर्धारित किया गया है. जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय यह नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा. मेला में प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क है. रोजगार मेला में 10वीं, केवाईपी, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. इच्छुक अभ्यर्थी के लिये राष्ट्रीय करियर सेवा एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है. पंजीकरण की सुविधा जिला नियोजन कार्यालय व मेला स्थल पर भी उपलब्ध रहेगा. मेला में भाग लेने के लिये अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा. जिला नियोजन पदाधिकारी ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को मेला का लाभ उठाने की अपील की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel