अररिया. अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ जिला इकाई की बैठक बीते शुक्रवार कुसियार गांव पार्क में की गयी. जिला आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में संघ के जिला इकाई के पुर्नगठन के कई अधिकारियों के स्थानांतरित होने की स्थिति में रिक्त पदों को भरने के लिए सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया. इस क्रम में अररिया महाविद्यालय के प्राचार्य राम दयाल पासवान को उपाध्यक्ष के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विद्यानंद पासवान को आमंत्रित उपाध्यक्ष के सर्वसम्मति से चयन किया गया. सहायक कुक्कट पदाधिकारी आशीष कुमार पासवान, श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी पलासी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. साथ ही इन दानों के अलावा प्रोफेसर अररिया कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ बज्रकिशोर राम को संयुक्त रूप से सचिव को भी संघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी. वहीं वरीय उपसमाहर्ता अनुराधा किशोर, भ्रमण शील पशु चिकित्सा पदाधिकारी फारबिसगंज को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके अलावा रामास्वामी भरत, अमरेंद्र कुमार, रंजी कुमार चौधरी, सुधीर कुमार रजक, ललित कुमार रजक, अजय भारती को भी बैठक में अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी. बैठक में आंबेडकर सेवा सदन के हस्तानांतरण, आंबेडकर जयंती की तैयारी सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर संघ के सदस्यों के बीच विस्तृत चर्चा की गयी.