[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया 8 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

8 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
8 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया सीमा पर एसएसबी जवान व पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर 08 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर एसएसबी कैंप लाया. जहां आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बसमतिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया. गिरफ्तार तस्कर में नेपाल के सुनसरी लोकी जदूगंज निवासी मो हैदर मियां पिता लतीफ मियां बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि तस्कर गांजा लेकर बॉर्डर के रास्ते भारतीय क्षेत्र प्रवेश कर रहा था. इसी बीच एसएसबी जवान व पुलिस टीम ने गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रतिबंधित कफ सिरप बरामदगी मामले में हुई गिरफ्तारी

अररिया.

बीते सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस द्वारा अररिया ब्लॉक जाने वाले रास्ते में एक मकान परिसर से चार लग्जरी वाहन सहित भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया था. जिसमें फरार तीन आरोपितों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसको लेकर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि नामजद तीन अभियुक्त में एक आरोपित सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही निवासी शिवानंद ततमा को गिरफ्तार किया गया है. जो नगर थाना क्षेत्र के जहांगीर नगर स्थित एबीसी नहर के पश्चिम समीप किराये का मकान लेकर पश्चिम बंगाल से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप लाकर जिले में सप्लाई करता था. मालूम हो कि जहांगीर नगर से बीते सोमवार को एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने उक्त मकान परिसर में छापेमारी करते हुए 22 कार्टून में 2675 बोतल कफ सिरप 267.5 लीटर जब्त किया था. साथ ही तत्काल तीन लग्जरी कार से नशीली कफ सिरप बरामद करते हुए एक अन्य कार को भी बरामद कर नगर थाना लाया गया था. वहीं एक अन्य किया कार की बरामदगी की बात एसडीपीओ ने कही थी. उन्होंने कहा कि कफ सिरप व चार वाहन बरामदगी मामले में दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि कफ सिरप के धंधे में जिले के कई अन्य कारोबारी भी शामिल है. जिसकी पहचान कर ली गई है व उनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel