[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया विभिन्न कांडों के छह आरोपित गिरफ्तार

विभिन्न कांडों के छह आरोपित गिरफ्तार

0
विभिन्न कांडों के छह आरोपित गिरफ्तार

फारबिसगंज. आदर्श थाना फारबिसगंज में लूट कांड से संदर्भित दर्ज कांड में फरार चल रहे दो आरोपित सहित दर्ज विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे आधा दर्जन से अधिक आरोपित को फारबिसगंज पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चला कर गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि एसपी के निर्देश के आलोक में एसडीपीओ मुकेश कुमार साह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह व थाना में पदस्थापित अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारियों ने गहन छापेमारी अभियान चला कर वर्ष 2020 में एक व्यवसायी के साथ घटित लूट कांड मामले में दर्ज प्राथमिकी संख्या 477/20 में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त मो सुख्तार उर्फ पप्पू पिता मो कलाम साकिन हरिपुर वार्ड संख्या 04 फारबिसगंज निवासी को व वर्ष 2023 में थानाक्षेत्र के रमई में घटित मोबाइल, बाइक व राशि के लूट कांड से संदर्भित दर्ज प्राथमिकी संख्या 1011/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त मो मिकाइल पिता मो शाहीन साकिन मधुरा वार्ड संख्या 12 निवासी को व धारा-30(ए) बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत फारबिसगंज थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 272/24 के प्राथमिकी अभियुक्त अशोक ऋषिदेव पिता कुसुमलाल ऋषिदेव ग्राम हरिपुर फारबिसगंज निवासी को और फारबिसगंज थाना कांड संख्या-304/24 के प्राथमिकी अभियुक्त चुनचुन पासवान पिता स्व सुंदर पासवान ग्राम हरिपुर वार्ड संख्या 10 निवासी को व फारबिसगंज थाना कांड संख्या 320/24 के प्राथमिकी अभियुक्त मो जग्गू पिता स्वर्गीय गफूर व मो निकाईल पिता स्वर्गीय सहीम दोनों साकिन मधुरा वार्ड संख्या 12 फारबिसगंज निवासी को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel