[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया ताराबाड़ी चौक पर खुलने लगीं दुकानें

ताराबाड़ी चौक पर खुलने लगीं दुकानें

0
ताराबाड़ी चौक पर खुलने लगीं दुकानें

फोटो-14- ताराबाड़ी चौक पर खुली दुकानें. प्रतिनिधि, कुर्साकांटा

ताराबाड़ी थाना में गत दिनों हुई आत्महत्या की घटना के बाद उग्र भीड़ के उग्र प्रदर्शन व तोड़फोड़ के बाद लगभग पांच दिनों से बंद ताराबाड़ी चौक व बंद दुकानें बुधवार को खोली गयी. जिससे चौक पर पसरा सन्नाटा दूर हो गया. चौक पर दुकान खुलते ही जहां दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी. वहीं चौक पर अगल बगल के लोगों का आवाजाही भी बढ़ती देखी गयी. धीरे धीरे ही सही लेकिन चौक पर का सन्नाटा दूर होकर आम जनजीवन सहित व खुली दुकान से चौक एक बार फिर गुलजार हुआ. दुकानदारों ने बताया कि बंद दुकान व सुनसान सड़कें आमजनों को परेशान कर रही थी. उग्र भीड़ के उग्र प्रदर्शन के बाद दुकानदारों के बीच एक भय व्याप्त रहा कि कहीं प्रशासन सीसीटीवी फुटेज व सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो क्लिप के आधार पर कार्रवाई तो नहीं करेगी. लेकिन पुलिस अधीक्षक अररिया से जारी पत्र व ताराबाड़ी थाना पुलिस का लगातार यह कहने पर कि दोषी के विरुद्ध ही कार्रवाई होगी. निर्दोष के विरुद्ध किसी भी सूरत में कार्रवाई नहीं होगी. जब यह बात सबों को मालूम हुई तो दुकानदार जहां अपनी दुकानें खुलने लगी तो चौक पर आवाजाही भी बढ़ी. दहशत का आलम यह था कि कुर्साकांटा अररिया मुख्य मार्ग होने के कारण वाहन चालक भी चौक पर रुकने की भूल नहीं करते. हालांकि सड़कों पर आने जाने वाले वाहन चालकों का आवागमन सदैव बना रहा. बुधवार को चौक पर स्थित दुकान सहित बाइक शो रूम व अन्य सभी प्रतिष्ठान अमूमन खुल गया. इससे सबसे अधिक खुशी उन ग्रामीणों को हुई जो कि खेत में उगाया गया हरी सब्जी सहित अन्य सामान को लेकर ताराबाड़ी चौक पर आकर बिक्री करते थे. जो कि विगत पांच दिन से बंद पड़ा था. मालूम हो कि ताराबाड़ी चौक के अगल बगल के दर्जनों गांव के लोग जहां रोजमर्रा की वस्तु खरीदने का मुख्य बाजार है. जहां ग्रामीण न केवल जरूरी सामान खरीदने आते थे वरण रोजगार करने भी आते थे. चौक बंद होने के कारण सब कुछ ठप्प पड़ा था. लेकिन जब सब कुछ ठीक हो गया तो रोजगार पटरी पर आने लगा. इससे चौक पर हर्ष व्याप्त रहा.

मुख्य बाजार में जल-जमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी

फोटो-15- मुख्य सड़क पर जल-जमाव.

भरगामा. मंगलवार रात व बुधवार को हुई जोरदार बारिश से भरगामा बाजार की स्थिति नारकीय हो गयी है. खासकर बाजार से उत्तर महथावा बाजार जाने बाली सड़क में मनोज मेडिकल हाॅल के निकट बारिश के बाद भारी जल-जमाव व कीचड़ हो गया है. महज 12 घंटे की बारिश के चलते बुधवार को भरगामा बाजार में संध्या बेला में लगने वाली हाट में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा. हाट में लोगों के कम पहुंचने के कारण व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा खासकर सब्जी बिक्रेताओं को काफी नुकसान हुआ. यहां जल-जमाव के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया. वहीं दूसरी तरफ भरगामा बाजार, महथाबा बाजार व सुपौल जिला के गोविंदपुर बाजार सहित अन्य स्थानों पर जाने के लिए सडकें निकली है. कहीं भी जाने के लिए लोगों को भरगामा होकर ही आना जाना पडता है. इसलिए यहां हमेशा भीड भाड की स्थिति बनी रहती है. पिछले दो दिनों से लगातार हुई वर्षा के कारण यहां जल-जमाव से लोगों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. इधर युवा नेता बबलु कुमार रजक , सरोज सिंह , मनोज मेहता , बिजली मेहता , ललित सिंह , राकेश रंजन परिहार , मुन्ना मेहता आदि ने जिला पदाधिकारी से समस्या के समाधान करने की माग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel