[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया पंजीकृत खाद की दुकानों में धड़ल्ले से बिक रहा नकली जुट का बीज

पंजीकृत खाद की दुकानों में धड़ल्ले से बिक रहा नकली जुट का बीज

0
पंजीकृत खाद की दुकानों में धड़ल्ले से बिक रहा नकली जुट का बीज

जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि उक्त दुकान का निरीक्षण कर दोष सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी

कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय स्थित अमित खाद बीज भंडार में रविवार को जुट का बीज लेने आए किसान उस समय हतप्रभ हो गया जब उसे असली जुट बीज का मूल्य लेकर किसान को नकली जुट का बीज थमा दिया गया. जिससे किसान उद्वेलित हो गया. किसान बुजाय मंडल, गंगा पासवान, भूपेंद्र नारायण सिंह, देवन मंडल, बिनोद पासवान ने बताया कि दुकानदार को कहा कि जुट का असली बीज दीजिये. दुकानदार बीज तो दिया लेकिन वह बीज नकली था. इस बात को लेकर खाद दुकानदार से बातचीत होने लगी तो अगल बगल के दुकानदार भी जमा हो गया. दुकानदार नकली बीज को ही असली बीज साबित करने में लगे रहे. इसी बीच किसानों ने इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी को दी गयी. जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि उक्त दुकान का निरीक्षण कर दोष सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के पंजीकृत दुकान किसानों को कृषि से संबंधित सामान का कीमत असली का लेकर नकली सामान देते रहे हैं. आखिर अन्नदाता किसान अपनी मजबूरी बताएं तो किससे सुने तो कौन.

कहते हैं प्रखंड कृषि पदाधिकारी

जुट का नकली बीज प्रखंड मुख्यालय स्थित पंजीकृत दुकानदार द्वारा बेचे जाने को लेकर पूछने पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीपेश कुमार साह ने बताया कि जानकारी मिली है. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है. उक्त दुकान कर निरीक्षण किया जा रहा है. अनियमितता पाए जाने पर दुकानदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel