[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया हितैषी मंच ने मनायी संत रविदास की जयंती

हितैषी मंच ने मनायी संत रविदास की जयंती

0
हितैषी मंच ने मनायी संत रविदास की जयंती

फारबिसगंज. प्रखंड के हरिपुर पंचायत के हरिपुर डाक में स्थित वृद्ध जन कल्याण केंद्र पर संस्था हितैषी मंच के अध्यक्ष सदानंद मेहता की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन कर संत रविदास की जयंती मनायी. इस मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा संत रवि दास के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पण किया गया, इसके बाद विनोद कुमार तिवारी, मोहन साह व सभाध्यक्ष सदानंद मेहता ने संत रविदास के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. इस अवसर पर समाजसेवी अजय कुमार मंडल व शिक्षा सेवी रामविलास मेहता को अंग वस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी तनुक लाल के द्वारा एक दर्जन वृद्ध को धोती व गमछा भेंट किया गया. समारोह में मुख्य रूप से बूटन दास, अखिलेश्वर यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

——

रेलवे लाइन को लिंकअप करने की मांग

फारबिसगंज. फारबिसगंज के सुभाष चौक के समीप रेलवे लाइन को लिंक अप करने की मांग की जा रही है. दरअसल फारबिसगंज स्थित सीताधार पर बनने वाले रेल पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है व मुख्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा इसका निरीक्षण कर ट्रेनों के परिचालन के लिए स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है. लेकिन अभी भी इस नवनिर्मित रेल पुल से होकर दरभंगा-सहरसा की ओर से आने वाली ट्रेनें पुराने वैकल्पिक मार्ग से हीं चल रही है. रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य बछराज राखेचा व विनोद सरावगी ने इस मुद्दे को उठाया है व रेलवे से मांग की है कि इस लाइन को लिंक अप किया जाए. इससे ट्रेनों का परिचालन सुचारु रूप से हो सकेगा व सुभाष चौक रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या भी दूर होगी. विनोद सरावगी ने बताया कि समस्तीपुर में हुई बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया था, जहां रेल पदाधिकारियों ने बताया कि यह काम पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे कटिहार मंडल के अधीन है. लेकिन मालूम नहीं रेलवे इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं ले रही है. 18 मीटर पटरी जोड़ना कोई बहुत बड़ा काम नहीं है, इससे ट्रेनों का परिचालन सुचारु रूप से हो सकेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel