[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया बच्चा चोरी की अफवाह से स्कूल में हड़कंप

बच्चा चोरी की अफवाह से स्कूल में हड़कंप

0
बच्चा चोरी की अफवाह से स्कूल में हड़कंप

सिमराहा. सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रावि औराही पूरब में गुरूवार को बच्चा चोरी की अफवाह से अफरा-तफरी मच गयी. अफवाह फैलते ही भयभीत अभिभावकों की भीड़ अपने-अपने बच्चों को देखने के लिए विद्यालय की ओर दौड़ पड़ी. इस दौरान अभिभावक काफी चिंतित नजर आये. वहीं कई बच्चे भी घबराहट के कारण रोने लगे. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बीवी नरगिस ने बताया कि कुछ दूरी पर खड़ी एक संदिग्ध वाहन को देखकर कुछ लोगों ने बच्चा चोरी की बात फैला दी. देखते ही देखते यह बात पूरे गांव में फैल गई व माहौल भयभीत हो उठा. बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गये. जिससे पढ़ाई-लिखाई का कार्य प्रभावित हुआ व कुछ समय के लिए विद्यालय का संचालन बाधित रहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी की खबर पूरी तरह से निराधार व अफवाह थी. उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर से किसी भी बच्चे के गायब होने की कोई घटना नहीं हुई है. सभी बच्चे सुरक्षित थे व विद्यालय प्रशासन की निगरानी में थे. काफी समझाने-बुझाने के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली व अपने-अपने घर लौटे. विद्यालय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें व बिना पुष्टि के ऐसी बातों को फैलाने से बचें. इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक भय का माहौल बना रहा. हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel