[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया कलेक्शन कर्मी से 65 सौ की छिनतई

कलेक्शन कर्मी से 65 सौ की छिनतई

0
कलेक्शन कर्मी से 65 सौ की छिनतई

भरगामा. यूनिटी स्माल फिइनेंस बैंक में कार्यरत कलेक्शन कर्मी से अपराधियों ने नकद रुपये व मोबाइल लूट लिया. हालांकि पुलिस व ग्रामीणों की तत्परता से एक आरोपित को बाइक सहित पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गये. जानकारी के अनुसार पिपरा वार्ड संख्या 10 निवासी नीतीश कुमार, पिता बाबूजी यादव, यूनिटी स्माल फिनांस बैंक में कलेक्शन कर्मी के पद पर कार्यरत हैं. सोमवार को वे अपने घर पिपरा से फारबिसगंज शाखा जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान करीब एक बजे दिन में भरगामा थाना क्षेत्र के चांदी घासी पुल के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर नीतीश कुमार से नकद 65 सौ रुपये व एक मोबाइल फोन छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार होने लगे. लेकिन पुलिस गश्ती वाहन व स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अपराधियों का पीछा शुरू कर दिया. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से खदेड़ने पर धनेश्वरी पंचायत के शिव चौक के पास एक आरोपी को बाइक सहित पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान धनेश्वरी निवासी भगवानी मंडल के पुत्र सुधीर मंडल के रूप में हुई है. वहीं उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके जेब से छिनतई के 25 सौ बरामद हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel