[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया वाहिनी ने कई नक्सल विरोधी अभियान में निभाई है अहम भूमिका : कमाडेंट

वाहिनी ने कई नक्सल विरोधी अभियान में निभाई है अहम भूमिका : कमाडेंट

0
वाहिनी ने कई नक्सल विरोधी अभियान में निभाई है अहम भूमिका : कमाडेंट

एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया ने धूमधाम से मनाया 15 वां स्थापना दिवस

कमांडेंट ने उपस्थित जवानों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अररिया.एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया के कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में सोमवार 01 जून को वाहिनी का 15 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट द्वारा सलामी लेने के साथ हुआ. इसके बाद उन्होंने बल मुख्यालय, नयी दिल्ली से प्राप्त एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल के बधाई संदेश को पढ़कर सभी कार्मिकों को सुनाया. कमांडेंट ने उपस्थित जवानों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अपने संबोधन में कमांडेंट मितुल कुमार ने वर्ष 2012 से अब तक वाहिनी की प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने बताया कि वाहिनी ने बीरपुर बिहार, युक्सुंग सिक्किम व अंतागढ़ छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभाई है. चुनाव ड्यूटी, जम्मू कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा, अमरनाथ यात्रा सहित अन्य ड्यूटियों में भी बलकार्मिकों ने अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया.

एसएसबी के प्रयास से लोग बन रहे आत्मनिर्भर

कमांडेंट ने कहा कि एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता, श्री अन्न का प्रचार, वृक्षारोपण, मानव व पशु चिकित्सा शिविर, वाहन चालन प्रशिक्षण, सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त भारत अभियान जैसे कई कौशल विकास व जागरूकता कार्यक्रम चलाती है. जिससे स्थानीय लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं. इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी पूर्णिया के उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बलकार्मिकों व संदीक्षा सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. मुख्य अतिथि ने भी सभी जवानों व उनके परिवारजनों को बधाई दी. कार्यक्रम का समापन सामूहिक स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ हुआ. इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, उप कमांडेंट उदय कुमार सहित अन्य अधिकारी, जवान व उनके परिजन उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel