[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया जर्जर बिजली तारों व पोल को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा

जर्जर बिजली तारों व पोल को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा

0
जर्जर बिजली तारों व पोल को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा

धत्ता टोला वार्ड 21 के निवासियों ने विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, हादसे की जतायी आशंका

फारबिसगंज. शहर के ट्रेनिंग स्कूल चौक के समीप स्थित धत्ता टोला वार्ड संख्या 21 के खैनी गली में जर्जर हो चुके बिजली के तार व बिजली के पोल को नहीं बदले जाने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने गुरुवार को विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि गली के बीच सड़क पर बिजली के तार कम उंचाई पर झूल रहा है. हल्की हवा चलने पर तार आपस में टकराने लगते हैं, जिससे चिंगारी निकलती है. आसपास मकानों की छत व छप्पर होने के कारण हमेशा आग लगने की आशंका बनी रहती है. जर्जर बिजली पोल के गिरने का भी खतरा बना रहता है. इससे वे लोग भय के साये में रहने को मजबूर हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग को आवेदन दिया. आज तक न तो जर्जर तार बदले गए, न ही कमजोर बिजली पोल को हटाया गया. प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या का समाधान करने किये जाने का मांग की है. मौके पर मौजूद वार्ड संख्या 21 के वार्ड पार्षद मो फिरोज आलम उर्फ सलमान ने बताया कि उन्होंने भी 11 फरवरी 2026 को सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत अवर प्रमंडल फारबिसगंज को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था. इसके बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

कहते हैं विद्युत जेई

इस संदर्भ में पूछे जाने पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फारबिसगंज नगर क्षेत्र के जेई कैलाश कुमार ने कहा कि उक्त मामले उनके संज्ञान में अभी ही आया है. उसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए देखा जाएगा. यदि तार, पोल जर्जर हो चुका है तो उसे बदलने के दिशा में विभागीय स्तर पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel