[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया नाले का पानी खेत में बहाने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

नाले का पानी खेत में बहाने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

0
नाले का पानी खेत में बहाने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र से निकलने वाले नालों का गंदा पानी वर्षों से किसानों के खेतों में बहाए जाने से किरकिचिया पंचायत के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है. खेती योग्य जमीन जलजमाव की चपेट में आने से नाराज किसानों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद प्रशासन को दस दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है.

फारबिसगंज. प्रखंड क्षेत्र के किरकिचिया पंचायत के दर्जनों लोगों ने खेत में नाले का पानी बहाने पर नाराजगी प्रकट करनते हुए विरोध-प्रदर्शन किया. मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र से निकलने वाले नालों का गंदा पानी पिछले कई वर्षों से किरकिचिया पंचायत के किसानों के खेतों में बहकर पहुंच रहा है. स्थिति यह है कि कई स्थानों पर सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि में स्थायी रूप से पानी जमा रहने लगा है, जिससे खेती-बाड़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है. इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी मुद्दे पर स्थानीय किसानों व जमीन मालिकों की एक बैठक पूर्व मुखिया शमीम अहमद के आवास पर आयोजित की गयी. बैठक में मौजूद किसानों ने नगर परिषद प्रशासन पर समस्या के समाधान को लेकर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया. सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए किसानों ने नगर परिषद को दस दिनों का अल्टीमेटम दिया और मांग की कि खेतों में जा रहे गंदे पानी के बहाव को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा स्थायी निकासी की व्यवस्था की जाये.

इस समस्या से निजात दिलाने की मांग

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे. किसानों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि कृषि भूमि को बचाया जा सके और किसानों को राहत मिल सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel