अररिया. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना व जिला विधिक सेवा प्राधिकार अररिया के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पांच दिवसीय डोर टू डोर अभियान चलाया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार आपके द्वार के अंतर्गत आमजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं नालसा स्कीम मध्यस्थता अभियान सहित आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क विधिक सेवा सहायता संबंधित जानकारी दी जा रही है. 04 मार्च से 08 मार्च तक पांच दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है. जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष गुंजन पांडेय व सचिव रोहित श्रीवास्तव के आदेश से बालसा के निर्देश पर पीएलवी अमर कुमार पीएलवी के द्वारा बाल विवाह के विषय पर जागरूक किया गया. साथ ही आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है. लोगों को समझाया गया कि मुकदमा करने से पहले सोचें, मुकदमा में लगने वाली समय जो लाभकारी काम में प्रयोग हो सकता है. मुकदमे बाजी के दौरान व्यक्तिगत व सामाजिक संबंधों पर असर से अन्य परेशानियां आती हैं. इससे बचना चाहते है तो हमें एक अवसर दें. मुकदमा पूर्व मध्यस्थता आपको उक्त परेशानियां से बचा ले. हमारे पास नि:शुल्क विशेषज्ञ मध्यस्थता की सुविधा उपलब्ध है.