[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया आजाद एकेडमी अररिया में प्लस टू की पढ़ाई शुरू

आजाद एकेडमी अररिया में प्लस टू की पढ़ाई शुरू

0
आजाद एकेडमी अररिया में प्लस टू की पढ़ाई शुरू

विधायक ने किया वर्ग संचालन का उद्घाटन अररिया. जिले का एक मात्र अल्पसंख्यक हाइस्कूल आजाद एकेडमी अररिया में काफी इंतजार के बाद आखिरकार गुरुवार से प्लस टू की पढ़ाई का विधिवत उद्घाटन किया गया. मौके पर अररिया के विधायक आबिदुर्रहमान ने वर्ग संचालन का विधिवत उद्घाटन किया गया. मौके पर स्कूल परिसर में प्लस टू के लिए अलग से बने भवन में आज फीता काटकर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हाजी अनवार आलम व सचिव अब्दुस सलाम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर वार्ड संचालन का उद्घाटन किया. मौके पर आजाद एकेडमी के प्रिंसिपल ओबेदुर्रहमान ने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा प्लस टू के तीनों संकाय आर्ट्स ,साइंस व कॉमर्स में नामांकन के बाद पढ़ाई शुरू कर दी गई है.उन्होंने बताया कि आर्ट्स 160 व साइंस में भी 160 बच्चों का नामांकन हो चुका है. जबकि कॉमर्स में अभी पूरा नामांकन नहीं हो पाया है. उन्होंने बताया कि प्लस टू का अलग से भवन पहले से ही बनकर तैयार है. तत्काल स्कूल के संचालन की जिम्मेदारी रेहान आलम को दिया गया है. यहां फिलहाल इलेवन की पढ़ाई शुरू कर दी गई है. शिक्षक की नियुक्ति भी पूर्व में हो चुकी है. मौके पर दसवीं क्लास के टॉपर पांच छात्र छात्राओं को उनकी हौसला अफजाई के लिए मोजीबुर रहमान ट्रस्ट के सौजन्य से पांच बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल व नगद राशि उपहार स्वरूप दिया गया. मौके पर विधायक आबिदुर्रहमान ने बच्चों को संबोधित करते हुएं कहा कि आजाद एकेडमी का गरिमा पूर्ण इतिहास रहा है इसे बरकरार रखना हमसबों की जिम्मेदारी है. आप मेहनत से पढ़ाई करें. सफल होकर अपना व अपने स्कूल का नाम रौशन करें. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरशद अनवर अलिफ ने किया. मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel