[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया ट्रक की ठोकर से दूध लोड पिकअप पलटा, चालक व सह चालक गंभीर, रेफर

ट्रक की ठोकर से दूध लोड पिकअप पलटा, चालक व सह चालक गंभीर, रेफर

0
ट्रक की ठोकर से दूध लोड पिकअप पलटा, चालक व सह चालक गंभीर, रेफर

फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 पर स्व डूमर लाल बैठा के कामत के सामने हादसा फारबिसगंज. फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 पर स्व डूमर लाल बैठा के कामत के सामने बुधवार को बालू लोड एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूध लोड बोलेरो पिकअप में ठोकर मार दी. इससे दूध लोड पिकअप वाहन डिवाइडर पर जाकर पलट गया व सारा दूध सड़क पर बिखर गया. इस घटना में पिकअप के मालिक सह चालक व सहायक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बालू लोड ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 59 डी 0444 व सुधा दूध, पनीर आदि लोड पिकअप बोलेरो संख्या बीआर 11 जीएफ 3203 अररिया से नरपतगंज की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान फारबिसगंज में डूमर लाल बैठा जी कामत के समीप ट्रक ने उक्त दूध लोड बोलेरो पिकअप में जोरदार ठोकर मार दी. इससे बोलेरो पिकअप सड़क से दूर बीच में बने डिवाइडर पर जाकर पलट गया. इस घटना में जहां पिकअप पर लोड सैकड़ों लीटर दूध पानी के तरफ सड़क पर बहने लगा. वहीं पिकअप का चालक व सहायक चालक अंदर फंस गया. घटना के बाद दौड़कर पहुंचे स्थानीय लोगों व राहगीरों ने पिकअप के अंदर फंसे चालक व सहायक चालक को गेट तोड़कर किसी प्रकार से बाहर निकाला व इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पिकअप के मालिक सह चालक व सहायक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. अस्पताल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में इलाजरत गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक का नाम इफ्तेखार अंसारी पिता रफीक अंसारी भजनपुर वार्ड संख्या 03 रामपुर उत्तर थाना फारबिसगंज निवासी बताया जाता है. हालांकि घटना के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. इधर घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग के सअनि सतीश कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे व यातायात को सुचारू करने में लगे रहे. घटना के काफी देर बाद तक स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel