हत्याकांड का चार घंटे में खुलासा, नाबालिग गिरफ्तार, हथियार बरामद
मो परवेज आलम को उसके एक रिश्तेदार ने ही मारी थी गोली
अररिया. नगर थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी पंचायत स्थित बलुआ गांव वार्ड संख्या 04 में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा कर लिया है. गत रविवार 31 मई की शाम साढ़े 06 बजे मो परवेज आलम पिता अब्दुल बारिक को उसके जान पहचान के रिश्तेदार ने ही गोली मारकर हत्या कर थी. गोली लगने के बाद उनके परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. घटना की सूचना मिलते ही अररिया नगर थाना में कांड संख्या 290/26 दर्ज किया गया. मामले में बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 103(1), 303(2), 3(5) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ.