[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह

पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह

0
पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह
मृतका नूरजबीन खातून की मौत के बाद शोकाकुल परिजन.

अररिया से अशोक झा बबलू की रिपोर्ट

Palasi Wife Murder Case: प्रखंड के भीखा पंचायत अंतर्गत मोहनियां गांव वार्ड संख्या-03 में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतका की पहचान मोहनियां गांव निवासी 30 वर्षीय नूरजबीन खातून उर्फ जबी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि उनकी शादी वर्ष 2019 में मो. इस्माइल से हुई थी. दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं.

परिजनों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. आरोप है कि बुधवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई. इस दौरान पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और कथित रूप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

मृतका के भाई राजानुर ने बताया कि गुरुवार सुबह आरोपी पति ने मायके वालों को फोन कर सूचना दी कि उनकी बहन की तबीयत खराब है. सूचना मिलने पर जब परिजन मोहनियां गांव पहुंचे तो नूरजबीन खातून को मृत अवस्था में पाया. परिजनों का आरोप है कि मृतका के शरीर पर मारपीट और गला दबाने के स्पष्ट निशान मौजूद थे.

घटना की सूचना मिलते ही पलासी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति मो. इस्माइल को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी पति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल बॉर्डर पर अपराधियों की अब खैर नहीं, दोनों देशों के सुरक्षाबलों ने बनायी रणनीति

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel