[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया लगातार हो रही बारिश से पलासी प्रखंड की सड़कें बनीं झील: बंद पुल निर्माण और जर्जर डायवर्सन बना राहगीरों के गले की हड्डी

लगातार हो रही बारिश से पलासी प्रखंड की सड़कें बनीं झील: बंद पुल निर्माण और जर्जर डायवर्सन बना राहगीरों के गले की हड्डी

0
लगातार हो रही बारिश से पलासी प्रखंड की सड़कें बनीं झील: बंद पुल निर्माण और जर्जर डायवर्सन बना राहगीरों के गले की हड्डी
सड़क पर गड्ढे

अररिया से अशोक झा बबलू की रिपोर्ट

Palasi Rain Waterlogging Damaged Road: अररिया जिले के पलासी प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण व मुख्य संपर्क मार्गों पर स्थिति अत्यंत नारकीय हो गई है. सड़कों और प्रमुख चौक-चौराहों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में भारी जलजमाव हो जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आलम यह है कि कई महत्वपूर्ण सड़कें अब झील में तब्दील हो चुकी हैं. इस भीषण जनसमस्या के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि पूरी तरह से मौन धारण किए हुए हैं, जिससे आम जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है.

अंतरराष्ट्रीय पड़ोसी राष्ट्र नेपाल और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कें जर्जर

  • नेपाल जोड़ने वाला मुख्य मार्ग ठप: प्रखंड मुख्यालय की मुख्य सड़क, जो जोकीहाट-पलासी से होकर टेढ़ागाछ और अंतरराष्ट्रीय पड़ोसी देश नेपाल को जोड़ती है, उस पर सैकड़ों जानलेवा गड्ढे उभर आए हैं. इन गड्ढों में बारिश का गंदा पानी जमा होने से बाइक और तिपहिया वाहनों के पलटने का खतरा हर वक्त बना रहता है.
  • बाजारों और चौकों पर जलजमाव: प्रखंड के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों और चौराहों जैसे डेंगा, मैनाहाट, बलुआ ड्योढ़ी, मोहनियां, कनखुदिया, मेहरो चौक, बिलाती बाड़ी, और बलुआ कलियागंज में सड़कों पर घुटने भर पानी लगा हुआ है.
  • इन प्रमुख मार्गों की हालत दयनीय: प्रखंड मुख्यालय से सोहंदर हाट मार्ग, मैना से बलुआ कलियागंज रोड, हसनपुर से रानी चौक फोरलेन को जोड़ने वाली सड़क, मेहरो चौक से भाया धर्मगंज होते हुए बीड़ी चौक मार्ग, और पलासी बरहट से मालद्वार-धर्मगंज होते हुए सिकटी प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों की स्थिति पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. मोहनियां मदरसा चौक से डेहटी चौक मार्ग पर भी गड्ढों के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित है.

पलासी-चिड़ियारी के पास बंद पुल और जर्जर डायवर्सन बना आफत

स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय से भाया मदनपुर-रामपुर होते हुए पचकोड़ी चौक (जिला मुख्यालय) को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पलासी चिड़ियारी के समीप पुल का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से अधर में लटका हुआ है. निर्माण स्थल पर ठेकेदार द्वारा बनाया गया जर्जर डायवर्सन अब आम राहगीरों के लिए गले की हड्डी बन चुका है. बारिश के कारण यह डायवर्सन पूरी तरह दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गया है, जहां से प्रत्येक दिन प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और हजारों आम वाहनों का गुजरना अत्यंत जोखिमभरा हो गया है.

Palasi Rain Waterlogging Damaged Road: कनखुदिया काली चौक पर झील जैसा नजारा; अविलंब मरम्मत की मांग

सड़कों की दुर्दशा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रखंड मुख्यालय से बलुआ कलियागंज मार्ग के कनखुदिया काली चौक पर सड़क का नामोनिशान मिट चुका है और वहां केवल जमा हुआ पानी दिखाई दे रहा है. प्रखंड के विभिन्न हिस्सों जैसे पलासी बाजार, खेखवा चौक, डेहटी, भगोरा मोड़ और मदनपुर बाजार में भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है.

प्रखंड के सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से मांग की है कि इन जर्जर सड़कों और चिड़ियारी के समीप बने खतरनाक डायवर्सन की अविलंब मरम्मत कराई जाए. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन गड्ढों को नहीं भरा गया और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में किसी बड़ी और अप्रिय सड़क दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

अररिया की ख़बरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करें !

पटना: ”बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा”. बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel