[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया जोगबनी बॉर्डर पर नेपाल एपीएफ ने बिछाए कंटीले तार

जोगबनी बॉर्डर पर नेपाल एपीएफ ने बिछाए कंटीले तार

0
जोगबनी बॉर्डर पर नेपाल एपीएफ ने बिछाए कंटीले तार

कुलदीप स्मारक के दीवार के पास अब अतिरिक्त घेराबंदी

अवैध आवाजाही रोकने की कवायद तेज

जोगबनी. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल एपीएफ ने बड़ा कदम उठाया है. जोगबनी बॉर्डर के बीसीपी गेट के उत्तर दिशा में कुलदीप स्मारक के आसपास संवेदनशील इलाकों को कंटीले तार से घेर दिया गया है.

दीवार के बाद भी नहीं रुकी थी तस्करी

जानकारी अनुसार उक्त क्षेत्र में पहले से दीवार बनाकर घेराबंदी की गयी थी. बावजूद इसके कुछ तस्कर इन्हीं स्थानों का उपयोग कर नेपाल से भारत व भारत से नेपाल सामान की अवैध आवाजाही कर रहे थे. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नेपाल एपीएफ ने इलाके का सर्वे किया.

एपीएफ ने की अतिरिक्त घेराबंदी

सर्वे के बाद तस्करी की संभावित गतिविधियों वाले स्थानों की पहचान की गई. इसके बाद एपीएफ के जवानों ने उन सभी पॉइंट्स पर कंटीले तार लगाकर अतिरिक्त घेराबंदी कर दी. पूरी कार्रवाई रविवार को की गयी. वहीं स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है की इससे अवैध आवाजाही रूकेगी. वहीं कंटीले तार लगने से चोरी-छिपे सामान ले जाना मुश्किल होगा.

सुरक्षा होगी मजबूत

इससे बॉर्डर क्षेत्र की निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था व कड़ी होगी. साथ ही इससे शराब, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान व मवेशी तस्करी पर असर पड़ेगा. वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एपीएफ की यह पहल सीमा पर तस्करी रोकने की दिशा में अहम साबित होगी. लंबे समय से लोग इस तरह की कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

प्रशासन सतर्क

नेपाल एपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है. संवेदनशील स्थानों पर गश्त भी तेज की गई है. किसी भी अवैध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel