[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया नरपतगंज में आसमानी बिजली का कहर: पलासी में खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आए 58 वर्षीय अधेड़, मौके पर ही मौत

नरपतगंज में आसमानी बिजली का कहर: पलासी में खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आए 58 वर्षीय अधेड़, मौके पर ही मौत

0
नरपतगंज में आसमानी बिजली का कहर: पलासी में खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आए 58 वर्षीय अधेड़, मौके पर ही मौत
शव के पास मौजूद परिजन

नहर के समीप खेत में कर रहे थे मजदूरी, अचानक गिरी आकाशीय बिजली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर की है. पलासी पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी 58 वर्षीय शंकर पासवान (पिता- अनुज पासवान) अपने घर के समीप ही स्थित नहर के पास खेतों में काम कर रहे थे. शंकर पासवान पेशे से मजदूर थे और प्रतिदिन मजदूरी कर अपने बड़े परिवार का भरण-पोषण करते थे.

रोज की तरह वे शुक्रवार को भी खेत में काम में व्यस्त थे, तभी अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए और कड़कड़ाहट के साथ भारी वज्रपात हुआ. शंकर पासवान इसकी सीधी चपेट में आ गए. वज्रपात इतना जोरदार था कि गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी सांसें थम गईं.

परिजनों की चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल, मौके पर जुटे सैकड़ों ग्रामीण

जैसे ही खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों और ग्रामीणों को इस हादसे की भनक लगी, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते घटनास्थल और मृतक के घर पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.

घर के कमाऊ सदस्य की इस तरह अचानक हुई दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल अत्यंत गमगीन हो गया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मुआवजे की मांग

हादसे की आधिकारिक सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तुरंत नरपतगंज थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही नरपतगंज थाना की पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले आक्रोशित और दुखी परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया.

थाना पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इधर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन (सीओ) से पीड़ित परिवार की अत्यंत दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली 4 लाख रुपये की आपदा अनुग्रह अनुदान राशि (मुआवजा) अविलंब उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की है.

नरपतगंज (अररिया) से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट:

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel