[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया मेरा युवा भारत ने मनायी सावरकर की जयंती

मेरा युवा भारत ने मनायी सावरकर की जयंती

0
मेरा युवा भारत ने मनायी सावरकर की जयंती

अररिया. युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध ””मेरा युवा भारत”” द्वारा वीर विनायक दामोदर सावरकर जयंती पर गुरुवार को निजी कोचिंग सेंटर में निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोचिंग निदेशक ब्रजेश कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि रविंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व सावरकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर किया. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सावरकर के जीवन, विचारों व स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर विचार रखे. निबंध व भाषण प्रतियोगिता में प्रणव कुमार ने प्रथम, प्रीति कुमारी ने द्वितीय व कोमल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार यादव ने कहा कि सावरकर जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है. उनके विचार आज भी देशभक्ति की भावना जगाते हैं. इस मौके पर स्वयंसेवक मनीष कुमार पासवान, पप्पू कुमार पासवान, अजित रंजन, एमटीएस रामकुमार मिश्र सहित विभिन्न युवा क्लब, महिला मंडल के सदस्य, समाजसेवी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel