[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया ARARIA : नवनिर्मित मोक्षधाम का आज सांसद करेंगे उदघाटन

ARARIA : नवनिर्मित मोक्षधाम का आज सांसद करेंगे उदघाटन

0
ARARIA : नवनिर्मित मोक्षधाम का आज सांसद करेंगे उदघाटन

अररिया से राहुल सिंह की रिपोर्ट :

बिहार सरकार की सात निश्चय योजना-2 के तहत नगर परिषद अररिया द्वारा 4.3 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक शवदाहगृह “बाबा खड़गेश्वरनाथ-सह-मां खड़गेश्वरी मोक्ष धाम ” का लोकार्पण 11 मई 2026 सोमवार की संध्या 05 बजे होने जा रहा है. परमान नदी के तिरसुलिया घाट पर बने इस मोक्ष धाम का उद्घाटन अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे.

संकल्प से सिद्धि तक: मुख्य पार्षद का संदेश

मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र ने कहा, “प्रिय नगरवासियों, लंबे समय से आप सभी को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. जब आपने मुझे मुख्य पार्षद चुना, तब मेरा पहला संकल्प एक आधुनिक शवदाहगृह का निर्माण करना था. आज वह संकल्प सिद्ध होने जा रहा है. किसी भी परिवार से अपने परिजनों का जाना अपूरणीय क्षति है, पर यही सत्य है. इस मोक्ष धाम से लोगों को गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार की सुविधा मिलेगी. ” उन्होंने नगरवासियों से लोकार्पण समारोह में शामिल होने की अपील की है. लोकार्पण कार्यक्रम में अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा, उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह, अररिया नप के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्र प्रकाश राज, 29 वार्ड के नगर पार्षद सहित नगर परिषद के सभी सदस्य व कर्मी, गणमान्य नागरिक व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. नगर परिषद का दावा है कि यह मोक्ष धाम अररिया के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा व अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत दिलायेगा.

क्या है खास, इस मोक्ष धाम में

* लागत: 4.3 करोड़ रुपये

* योजना: सात निश्चय योजना-2, बिहार सरकार

* सुविधा: आधुनिक तकनीक से लैस शवदाहगृह, जिससे लकड़ी की खपत कम होगी व पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी

* स्थान: परमान नदी, तिरसुलिया घाट, जिला मुख्यालय, अररिया

– कार्यक्रम विवरण

* दिनांक: 11 मई 2026, सोमवार

* समय: आज संध्या 05 बजे

* स्थान: बाबा खड़गेश्वरनाथ-सह-मां खड़गेश्वरी मोक्ष धाम, तिरसुलिया घाट, परमान नदी, अररिया

* मुख्य अतिथि: प्रदीप कुमार सिंह, सांसद, अररिया लोकसभा

– निवेदक: विजय कुमार मिश्र, मुख्य पार्षद व गौतम कुमार साह, उप मुख्य पार्षद, नगर परिषद अररिया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel