[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

0
सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

नेताजी सुभाष स्टेडियम बना खेल महोत्सव का गवाह जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए हर साल आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव : सांसद अररिया. जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग व उत्साहपूर्ण भव्य शुभारंभ हुआ. सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन सांसद प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया. यह खेल महोत्सव 22 से 25 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा. जिसमें जिले भर के छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. उद्घाटन दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में एथलेटिक्स की 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जबकि स्कॉटिश स्कूल के मैदान में वॉलीबॉल व खेल भवन में बैडमिंटन प्रतियोगिताएं करायी गयी. खेल मैदान में खिलाड़ियों का जोश व दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था. इस खेल महोत्सव में जिले के अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. जिसमें प्रमुख रूप से मध्य विद्यालय सिरसिया, मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल, प्लस टू एमजीएस अररिया आरएस, परमानंदपुर हाइस्कूल, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर फारबिसगंज, प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय अररिया, बीएलपीएस, आदर्श विद्या मंदिर, आदर्श मध्य विद्यालय अररिया, गर्ल्स आइडियल एकेडमी, आइडियल पब्लिक स्कूल अररिया, न्यूक्लियस पब्लिक स्कूल, अररिया पब्लिक स्कूल, जेनिथ पब्लिक स्कूल अररिया शामिल हैं. सबसे खास बात यह रही कि सांसद प्रदीप कुमार सिंह स्वयं बच्चों के साथ दौड़ में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आये. जिससे खिलाड़ियों में नया जोश व आत्मविश्वास देखने को मिला. इस अवसर पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है. बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना व सकारात्मक सोच का भी सशक्त जरिया है. खेल भावना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. हमारा संकल्प है कि खेल को अररिया के शहरों तक ही सीमित न रखकर गांव-गांव तक पहुंचाया जाये. गांवों से निकलकर प्रतिभाशाली युवा राज्य, देश व दुनिया में अररिया का नाम रोशन करेंगे. उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हर वर्ष किया जायेगा. इसके सफल संचालन के लिए जो भी सहयोग आवश्यक होगा, वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जायेगा. सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से जिले में खेल संस्कृति को मजबूती मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है. वहीं युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच भी प्राप्त हुआ है. इस खेल महोत्सव के तहत 23 दिसंबर को कबड्डी, फुटबॉल व बैडमिंटन का खेल आयोजित होगा. इस मौके पर सांसद प्रदीप सिंह के साथ स्कॉटिश स्कूल के निदेशक अनूप कुमार, महालक्ष्मी ज्वेलर्स के ऑनर ओमप्रकाश गुप्ता, एडीएम अनिल कुमार, डीईओ, खेल पदाधिकारी, एसएसबी के कमांडेंट, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार, आकाश राज, अररिया नप के उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह, सहित दर्जनों की संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel