[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया नौ पुलों का सांसद ने किया शिलान्यास

नौ पुलों का सांसद ने किया शिलान्यास

0
नौ पुलों का सांसद ने किया शिलान्यास

ग्रामीण आवाजाही सुगम होगी, तो विकास पकड़ेगी रफ्तार : सांसद अररिया. जिले के सिकटी व पलासी प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकास कार्यों को नयी गति मिल रही है. रविवार को दोनों प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बनने वाले कुल नौ पुलों का सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शिलान्यास किया. जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है. सिकटी प्रखंड में टप्पू टोला से खोरागाछ जाने वाली सड़क के बीच चार प्रमुख स्थानों पर बनने वाले पुलों का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल सहित भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. इसके साथ ही पलासी प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पलासी से सोहंदर जाने वाली सड़क के बीच 05 प्रमुख स्थानों पर बनने वाले पुलों का भी शिलान्यास किया गया. इस कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू, जोकीहाट विधायक मुर्शिद आलम सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यों का शुभारंभ किया. इन पुलों के निर्माण से बरसात के दिनों में होने वाली आवागमन की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी व क्षेत्र के गांवों का संपर्क मुख्य सड़कों से और अधिक मजबूत होगा. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यापार से जुड़े कार्यों में भी काफी सुविधा मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel