[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया सांसद ने ऑनलाइन क्लास का किया शुभारंभ

सांसद ने ऑनलाइन क्लास का किया शुभारंभ

0
सांसद ने ऑनलाइन क्लास का किया शुभारंभ

अररिया. डीईओ संजय कुमार के नेतृत्व शनिवार को प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय अररिया में जिले के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन क्लासेस 2026 का शुभारंभ सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने किया. इस अभिनव शैक्षणिक पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के वैसे छात्र-छात्राओं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है, जहां विषय-विशेष शिक्षकों की कमी है अथवा ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश नियमित रूप से विद्यालय जाने में असमर्थ हैं. इस ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन, अध्यायवार अध्ययन सामग्री व विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार गुणवत्तापूर्ण लेक्चर उपलब्ध कराये जायेंगे. कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी एक वर्ष के भीतर कक्षा 09 वीं, 10 वीं, 11 वीं व 12 वीं के सभी विषयों के चैप्टर-वाइज ऑनलाइन लेक्चर व स्टडी मटेरियल तैयार कर विद्यार्थियों तक डिजिटल माध्यम से पहुंचाए जायेंगे. उद्घाटन समारोह में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, डीइओ संजय कुमार, डीपीओ स्थापना रशीद नवाज, प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय अररिया के प्रधानाध्यापक योगेश झा सहित सभी शिक्षक मौजूद थे. मौके पर ऑनलाइन क्लासेस से जुड़े विशेषज्ञ शिक्षक, टीम एजुकेश अररिया के शिक्षक निरंजन कुमार, विवेक कुमार, दारिश राजा, साएम कैसर, सोफिया शहबाज, नरसिंह नाथ मंडल, नूर अफशां सहित अन्य सक्रिय रहे. जिला शिक्षा विभाग को विश्वास है कि निःशुल्क ऑनलाइन क्लासेस 2026 जिले के हजारों छात्र-छात्राओं, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर व शैक्षणिक संसाधनों से वंचित विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel