[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया इंदौर पटाखा फैक्ट्री हादसे के पीड़ितों से मिलीं विधायक देवंती यादव, परिजनों को बंधाया ढाँढस

इंदौर पटाखा फैक्ट्री हादसे के पीड़ितों से मिलीं विधायक देवंती यादव, परिजनों को बंधाया ढाँढस

0
इंदौर पटाखा फैक्ट्री हादसे के पीड़ितों से मिलीं विधायक देवंती यादव, परिजनों को बंधाया ढाँढस
मृतक के परिजन से मिलती विधायक

अररिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट:

मृतक मजदूरों के घर पहुंचीं विधायक, ढाँढस बंधाया

इंदौर हादसे की जानकारी मिलते ही नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक देवंती यादव तुरंत एक्शन में आईं. वे क्षेत्र के गोखलापुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ और मानिकपुर गांव पहुंचीं. विधायक ने गोखलापुर निवासी मृतक 18 वर्षीय अमर कुमार (पिता विजय राम), अमन कुमार (पिता मनोज पासवान) और मानिकपुर के अन्य दो मृतक मजदूरों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को ढाँढस बंधाया.

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए विधायक देवंती यादव ने कहा कि पटाखा फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है. उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो भी फैक्ट्री मालिक या अधिकारी दोषी पाए जाएं, उन पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़ी हैं.

5 दिन पहले हुआ था इंदौर में यह भीषण हादसा

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में पांच दिन पूर्व अचानक भीषण आग लग गई थी. इस अग्निकांड की चपेट में आने से नरपतगंज प्रखंड के गोखलापुर और मानिकपुर के दो-दो मजदूरों सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा इस हादसे में आधा दर्जन के करीब मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे. सभी घायल मजदूरों का इलाज फिलहाल इंदौर के एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

Also Read: भारत-नेपाल बॉर्डर के पास घूरना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel