[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का बेहतर माध्यम है नियोजन मेला: डीएम

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का बेहतर माध्यम है नियोजन मेला: डीएम

0
युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का बेहतर माध्यम है नियोजन मेला: डीएम

नियोजन मेला में औपबंधिक रूप से 326 अभ्यर्थी हुए चयनित अररिया. जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय जिलास्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला बुधवार को आयोजित किया गया. जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी विनोद दूहन ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नियोजन मेला युवाओं को रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का एक बेहतर विकल्प के तौर पर उभर रहा है. इसके माध्यम से जिले में रोजगार के विभिन्न अवसर सृजित हो रहे हैं. इसका सीधा लाभ बेरोजगार युवक युवतियों को मिल रहा है. उन्होंने रोजगार की चाहत रखने वाले युवाओं को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया. जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित अंतराल पर जिला में आयोजित होने वाले नियोजन मेला सह व्यापारिक मार्गदर्शन मेला की मदद से बेरोजगार युवक युवतियां खुद को आत्मनिर्भर बना कर अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं. नियोजन मेला में जिलाधिकारी द्वारा स्टडी किट व कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित प्रमाण-पत्र वितरित किया गया. मौके पर अवर प्रादेशिक नियोजनालय सहरसा के सहायक निदेशक अमित कुमार, श्रम अधीक्षक अररिया, फारबिसगंज महिला आइटीआइ कॉलेज के प्राचार्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के प्रबंधक सहित अन्य मौजूद थे. नियोजन मेला में निजी क्षेत्र के कुल 18 नियोजकों ने लगभग 800 रिक्तियों के साथ भाग लिया. मेला में 1147 अभ्यर्थियों का बायोडेटा प्राप्त हुआ. इसमें से 326 अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया. साथ ही कुल 04 स्टालों द्वारा 371 अभ्यर्थियों का जरूरी मार्गदर्शन प्रदान किया गया. नियोजन मेला का संचालन जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश, जिला कौशल प्रबंधक रवि कुमार, मुकेश कुमार रंजन द्वारा किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel