कुर्साकांटा. पीएचसी कुर्साकांटा जहां भवन के अभाव के कारण जीवन रक्षक औषधि यत्र तत्र रखी जाती है. पीएचसी आने वाले मरीजों को न तो बैठने की जगह है न ही कोई सुविधा. एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सुविधा आसानी से व बेहतर तरीके से मिल सके को लेकर लगातार कवायद की जा रही है. लेकिन पीएचसी कुर्साकांटा जहां भवन के अभाव में जीवन रक्षक दवाएं तक रखने की जगह उपलब्ध नहीं. दवाओं को इधर उधर जैसे तैसे रखा जाता है. मालूम हो कि भवन के अभाव के मरीज रहने वाले जगह में भी कहीं मेडिकल उपकरण का भंडार तो कहीं जीवन रक्षक दवाओं का भंडारण.