[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया प्रमुख छठ घाटों पर एंबुलेंस के साथ विशेष मेडिकल टीम रहेगी तैनात

प्रमुख छठ घाटों पर एंबुलेंस के साथ विशेष मेडिकल टीम रहेगी तैनात

0
प्रमुख छठ घाटों पर एंबुलेंस के साथ विशेष मेडिकल टीम रहेगी तैनात

अररिया. छठ महापर्व के दौरान स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में रहेगा. महापर्व के दौरान जहां जिले के प्रमुख छठ घाटों पर एंबुलेंस व जरूरी जीवन रक्षक दवाओं के साथ विशेष मेडिकल टीम तैनात रहेगी. वहीं छठ घाटों पर चलंत चिकित्सा दल भी सक्रिय रहेगा. सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने छठ महापर्व के दौरान विशेष एहतियात बरतने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया है. उन्होंने सभी पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य प्रबंधक को छठ घाटों पर विशेष चिकित्सकीय इंतजाम सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया है. इतना ही नहीं छठ महापर्व के दौरान किसी आपात स्थिति से निबटने के लिए पीएचसी स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित रहेगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जरूरी चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ लोगों को ससमय उपलब्ध कराया जा सके. सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि धार्मिक आस्था व विश्वास से जुड़े इस महापर्व की सफलता विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं. स्वास्थ्य अधिकारी पूर्व से चिह्नित संवेदनशील घाटों पर विशेष चिकित्सकीय इंतजाम सुनिश्चित कराएं. पर्व के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी अलर्ट मोड में रहेंगे. सभी का मोबाइल ऑन रहना चाहिये, ताकि ससमय लोगों तक जरूरी मदद पहुंचायी जा सके. घाटों पर बने प्रशासनिक कैंप में मेडिकल टीम जरूरी चिकित्सकीय सामग्री के साथ उपलब्ध रहें.

छठ घाटों पर तैनात रहेंगे स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी

महापर्व के दौरान जिले के चिह्नित प्रमुख छठ घाटों पर मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावा इस दौरान चलंत चिकित्सा दल भी सक्रिय रहेगा. अन्य छोटे घाटों पर एएनएम जरूरी जीवन रक्षक दवाओं के साथ तैनात रहेंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल लोगों को समुचित स्वास्थ्य सहायता मुहैया करायी जा सके. छठ महापर्व के दौरान छठ घाटों पर ट्रांजिट टीम सक्रिय रहेगा. टीम की मदद से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी टीका का सेवन कराया जायेगा.

अलर्ट मोड में रहेंगे स्वास्थ्य संस्थान

डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने बताया कि किसी आपात स्थिति से निबटने के लिए छठ घाटों पर सभी जरूरी इंतजाम उपलब्ध रहेंगे. सूचनाओं के आदान प्रदान में आशा की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. इसके अलावा सदर व अनुमंडल अस्पताल के साथ सभी पीएचसी इस दौरान अलर्ट मोड में संचालित होगा. प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी संबंधित प्रखंड व अनुमंडल प्रशासन के संपर्क में रहेंगे. स्वास्थ्य अधिकारियों की विशेष टीम लगातार घाटों का भ्रमण करते हुए उपलब्ध इंतजाम का जायजा लेगी. घाटों पर बने मेडिकल कैंप में विभागीय योजनाओं को व्यापक पैमाने पर प्रचारित करने के लिए बैनर-पोस्टर लगाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel