[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया पिट लाइन का हो रहा निर्माण, जोगबनी स्टेशन से ही खुलेगी कई ट्रेनें

पिट लाइन का हो रहा निर्माण, जोगबनी स्टेशन से ही खुलेगी कई ट्रेनें

0
पिट लाइन का हो रहा निर्माण, जोगबनी स्टेशन से ही खुलेगी कई ट्रेनें

अधिकारियों को आरओबी निर्माण के लिए जगह चिह्नित करने का निर्देश

एनएफ रेलवे मालेगांव के जीएम ने जोगबनी स्टेशन का किया निरीक्षण

जोगबनी. एनएफ रेलवे के जीएम चेतन श्रीवास्तव अपने स्पेशल ट्रेन से मंगलवार को जोगबनी स्टेशन पहुंचे. उन्होंने जोगबनी स्टेशन पर चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया व अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये. जोगबनी स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन प्रबंधक विमल कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इस क्रम में रेलवे यार्ड में बन रहे पिट लाइन व वाशिंग शेड, रेलवे स्टेशन, यार्ड, कोचिंग डिपो, क्रॉसओवर घुमावदार पुल, एलसी गेट्स, टीएसएस का भी निरीक्षण किया. वहीं पत्रकारों द्वारा यात्री ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि यहां पिट लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है. इसके निर्माण हो जाने के बाद कई ट्रेनें जोगबनी स्टेशन से ही खुलेगी. वहीं उन्होंने कहा कि इसी लिये वे रनिंग रूम देखने गये थे, क्योंकि ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद रनिंग स्टाफ के रहने के लिए अधिक से अधिक जगह की आवश्यकता पड़ेगी. स्टेशन रोड के जर्जर हालत पर उनका ध्यानाकर्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया. स्टेशन से पश्चिम दिशा में रहने वाले टिकुलिया, हाजी मोहल्ला व खजूरबाड़ी को लोगों की समस्याओं को रखते हुए पत्रकारों ने कहा कि पश्चिम दिशा से प्लेटफार्म के निर्माण होने व ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद जोगबनी शहर की आधे से अधिक आबादी को आने-जाने की समस्या उत्पन्न हो रही है. क्योंकि इस ओर लोगों को रेलवे ट्रैक पार करने के लिए एक भी आरओबी नहीं है. यहां एक आरओबी के निर्माण की मांग रेल जीएम से की गयी, जिसपर उन्होंने अधिकारियों को आरओबी के लिए जगह चिह्नित करने का निर्देश दिया.

मौके पर थे मौजूद

मौके पर डीआरएम किरेंद्र नरह, पीसीएमई उत्तम प्रकाश, डीसीएम अनूप कुमार सिंह, सीनियर डीइएन प्रभात कुमार सिंह, सीनियर डीएसओ अमित सिंह, सीजीएस अक्षय कुमार, गोरेलाल तिवारी, आरपीएफ प्रभारी अनूप तिवारी, पूर्व चेयरमेन भोला शंकर तिवारी सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel