[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया महेंद्र बैद एक बार फिर सर्वसम्मति से श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष मनोनीत

महेंद्र बैद एक बार फिर सर्वसम्मति से श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष मनोनीत

0
महेंद्र बैद एक बार फिर सर्वसम्मति से श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष मनोनीत
फारबिसगंज तेरापंथ समाज ने सभा अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर से महेंद्र बैद मनोनीत होने पर उन्हें बधाई देते

अररिया के फारबिसगंज से मो. कलीम उद्दीन की रिपोर्ट:

तेरापंथ भवन में जुटीं समाज की सभी संस्थाएं, हुआ सामूहिक संघगान

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा की वार्षिक आम बैठक का भव्य आयोजन आरबी लेन स्थित तेरापंथ भवन में किया गया. इस बैठक में तेरापंथ समाज की सभी प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे, जिनमें तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद और कन्या मंडल के सदस्य शामिल थे. बैठक का शुभारंभ पवित्र नमस्कार महामंत्र के स्मरण के साथ हुआ. इसके बाद महासभा के संवाहक अनूप बोथरा ने ‘श्रावक निष्ठा पत्रिका’ का वाचन किया, जिसके बाद दीपक समदरिया के नेतृत्व में सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक संघगान किया.

अतिथियों का स्वागत और मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

बैठक के दौरान फारबिसगंज सभा की ओर से महासभा के संवाहक अनूप बोथरा और बिहार क्षेत्र सभा प्रभारी व महासभा के कार्यकारिणी सदस्य मनोज भंसाली का भव्य स्वागत किया गया. महेंद्र बैद, बछराज राखेचा और निर्मल मरोठी ने संयुक्त रूप से दोनों अतिथियों को जैन प्रतीक चिन्ह पहनाकर उनका अभिनंदन किया.

इसके साथ ही समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कक्षा 10वीं में 91 प्रतिशत अंक लाने वाले लक्ष्य समदरिया और 12वीं कक्षा में क्रमशः 95 व 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालीं दर्शिता समदरिया व यशस्वी श्रीमाल को सभा द्वारा प्रतीक चिन्ह और विशेष पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया.

मंत्री ने रखा प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष ने पेश किया आय-व्यय का ब्यौरा

अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए महेंद्र बैद ने अपने पिछले दो वर्षों के कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी और समाज के सभी वर्गों के प्रति आभार प्रकट किया. इसके बाद सभा मंत्री मनोज भंसाली ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत कर पिछले दो साल की गतिविधियों की रिपोर्ट सदन के सामने रखी. वहीं, कोषाध्यक्ष हेमंत चिंडालिया ने पिछले सत्र के आय-व्यय का पूरा पारदर्शी ब्यौरा पेश किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पास किया.

महेंद्र बैद के दोबारा कमान संभालने से समाज में उत्साह

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज में प्रत्येक दो वर्ष पर लोकतांत्रिक या सर्वसम्मति की प्रक्रिया के जरिए नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है. पूर्व की बैठक में नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी बछराज राखेचा और अनोप बोथरा ने सदन की इच्छा को देखते हुए महेंद्र बैद को पुनः सत्र 2026-28 के लिए सभा अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की.

जैसे ही उन्होंने इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया, पूरा भवन करतल ध्वनि से गूंज उठा. समाज के गणमान्य लोगों, महिला मंडल और युवक परिषद ने उन्हें बधाई देते हुए संतोष जताया कि पिछले दो वर्षों में विकास के जिन कार्यों को गति मिली थी, वे उनके नेतृत्व में आगे भी निरंतर जारी रहेंगी.

Previous article कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी को थमाया नोटिस, बिल्डिंग प्लान जमा करने का निर्देश
Next article अभी दिल्ली के लोगों को और सताएगी गर्मी, लू के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel