[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया एफआरएएस लागू किये जाने के विरोध में एनएचएम कर्मियों ने पीएचसी में की तालाबंदी

एफआरएएस लागू किये जाने के विरोध में एनएचएम कर्मियों ने पीएचसी में की तालाबंदी

0
एफआरएएस लागू किये जाने के विरोध में एनएचएम कर्मियों ने पीएचसी में की तालाबंदी

फारबिसगंज. एफआरएएस को लागू किये जाने के विरोध में प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को पीएचसी कार्यालय में तालाबंदी कर कार्य का बहिष्कार करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मियों ने कहा कि वे सभी बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्राथमिक सदस्य हैं. संघ के निर्देशानुसार 10 सूत्री मांगों मांगो को लेकर 23 जुलाई को एक दिवसीय कार्य का बहिष्कार था. जिसे जारी रखकर अनिश्चित कार्य बहिष्कार की सूचना उनलोगों ने पीएचसी प्रभारी को लिखित रूप में दी है. पीएचसी में ही प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे. इधर पीएचसी कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मियों को पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव कुमार बसाक, बीएचएम साईड उज्जमा, बीईई पंकज कुमार,मो एजाज आलम सहित अन्य ने समझा बुझा कर शांत कराया. जिसके बाद पीएचसी कार्यालय का ताला खोला गया. कार्य सुचारू रूप से शुरू हुआ. मौके पर एनएचएम कर्मियों ने पीएचसी प्रभारी को अपना 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये मांग पत्र में मांग किया गया है कि समान काम के बदले समान वेतन दिया जाय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर कार्यरत सभी कर्मियों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाय, एनएचएम के सभी कर्मियों पर अशोक चौधरी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा को लागू किया जाय, एनएचएम कर्मियों के लिए स्मार्ट फोन से एफआरएएस विधि से उपस्थिति दर्ज करने के अव्यवहारिक व अविवेकपूर्ण आदेश को अविलंब निरस्त किया जाय सहित अन्य मांगे शामिल हैं. मौके पर सीएचओ सीताराम बैरवा, गिरीश कुमार, संदीप सैनी, रुचि कुमारी, गायत्री कुमारी ,दिलखुश मीणा, हिमाद्री कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel