[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया भारत-नेपाल बॉर्डर के पास घूरना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

भारत-नेपाल बॉर्डर के पास घूरना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

0
भारत-नेपाल बॉर्डर के पास घूरना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 135 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार
बरामद नेपाली शराब

अररिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट:

कब्रिस्तान के समीप पक्की सड़क के किनारे से हुई बरामदगी

सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी के प्रयास थम नहीं रहे हैं. ताजा मामला घूरना थाना क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस टीम ने पथराहा कब्रिस्तान के पास पक्की रोड के किनारे से 135 लीटर नेपाली ‘दिलवाले’ शराब बरामद की है. पुलिस को क्षेत्र में शराब की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई.

पुलिस को देखते ही शराब छोड़कर भागे तस्कर

जानकारी के अनुसार, शराब तस्कर नेपाल की ओर से प्रतिबंधित शराब की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान बॉर्डर के समीप गश्त कर रही पुलिस टीम की नजर उन पर पड़ी. पुलिस ने जैसे ही तस्करों को रोकने की कोशिश की, वे घने इलाके और अंधेरे का फायदा उठाकर शराब से भरे बोरे वहीं छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने जब मौके पर छूटे अलग-अलग पांच बोरों की सघन जांच की, तो उनमें से 135 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर थाना लाया गया.

अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी रूप से लागू रखने के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है. इस बड़ी बरामदगी के बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की पुष्टि करते हुए घूरना थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि 135 लीटर नेपाली शराब बरामदगी के इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फरार तस्करों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read: कटिहार के कई इलाकों में आज 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया अलर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel