[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया बाइक से बरामद हुई शराब

बाइक से बरामद हुई शराब

0
बाइक से बरामद हुई शराब

प्रतिनिधि, बथनाहा बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा-जोगबनी एनएच के पास एक कार व बाइक की टक्कर हो गयी. जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया. सूचना पर बथनाहा पुलिस मौके पर पहुंची. घटना स्थल पर एक कार को बाइक ने ठोकर मार दी. इसके बाद बाइक सवार व्यक्ति घायल अवस्था में गिरा मिला. पूछ-ताछ करने पर लोगो ने बताया कि घायल व्यक्ति अनिरुद्ध कुमार दास पिता महेश दास गांव ततमा टोला वार्ड संख्या 25 थाना बथनाहा निवासी है. जो अपनी बाइक से उक्त गाड़ी में ठोकर मार दी. बाइक कि डिक्की की तलाशी ली तो पांच लीटर देसी शराब बरामद हुई. इसके बाद घायल अनिरुद्ध कुमार दास को इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया. ————————- एक आरोपित गिरफ्तार बथनाहा. मारपीट व अन्य मामले में बेलाही वार्ड संख्या 11 निवासी मो क्लामुद्दीन पिता मो सफूला को शनिवार की देर रात्रि को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में बथनाहा थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के ऊपर पूर्व से 13 मामला दर्ज है. जो हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था. लेकिन पुलिस को सूचना मिली थी कि बीती रात्रि को वे अपने घर में है. जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया व उसे घर से ही गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. वहीं गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. —————————- देसी शराब के साथ बाइक बरामद, तस्कर फरार बथनाहा. बथनाहा पुलिस ने बेलाही गांव के समीप नहर के पास से 12 लीटर देसी शराब के साथ बाइक बरामद की. जबकि तस्कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बथनाहा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बेलाही गांव के नहर के पुल के पास शराब तस्कर शराब को ठिकाने लगाने की फिराक में है. इसके बाद बथनाहा पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू किया. हालांकि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर शराब व बाइक छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बरामद बाइक संख्या बीआर 38 टी 6494 को जब्त कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel