[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया लाइट आरओबी या अंडर पास बनने से मिलेगी राहत

लाइट आरओबी या अंडर पास बनने से मिलेगी राहत

0
लाइट आरओबी या अंडर पास बनने से मिलेगी राहत

फारबिसगंज. फारबिसगंज व जोगबनी शहर में लगने वाले भीषण जाम की समस्या से शहर वासियों को कैसे निजात दिलायी जाये व यातायात प्रबंधन कैसे किया जाये. इस विषय को लेकर अनुमंडल कार्यालय के सभागार के परिसर में एसडीओ अभय कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम बैठक हुई. बैठक में मौजूद विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों व विभिन्न संस्था से जुड़े लोगों व गणमान्य लोगों ने अपने महत्वपूर्ण विचारों व सुझाव को रखा. मके पर बैठक में मौजूद कई लोगों ने एसडीओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि शहर के बीच से हो कर रेल लाइन गुजर रही है. इस कारण शहर दो भाग में बंट गया है. रेलवे समपार फाटक के बंद हाेने के बाद सड़क पर जाम लग जाता है. इसलिए ज्योति मोड़, पटेल चौक, रेफरल मोड़ पर लाइट आरओबी या अंडर पास बन जाता है तो बहुत हद तक जाम की समस्या से निजात मिलेगा. जबकि कई लोगो ने कहा कि शहर में सरकारी व गैर सरकारी बैंक व अन्य प्रतिष्ठानों के द्वारा पार्किंग का कोई व्यवस्था नहीं किया गया है. इस कारण बाइक व वाहन के सड़क पर लगने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रहा है. बैठक में मौजूद लोगों के द्वारा यातायात प्रबंधन को लेकर दिये गये महत्वपूर्ण सुझाव व विचारों को एसडीओ ने गंभीरता से सुनने के बाद बहुत सारे सुझावों को सूचीबद्ध भी किया. एसडीओ ने कहा कि बैठक में मिले महत्वपूर्ण सुझावों पर विचार कर यातायात प्रबंधन को लेकर जो बेहतर होगा, वह किया जायेगा. मौके पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण,नप मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती ,रेलवे के आईओडब्लू नवनीत पाठक,थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह,सीओ पंकज कुमार,समाजसेवी वाहिद अंसारी, इंआयुष अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel