[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया बारात व जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य : एसडीओ

बारात व जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य : एसडीओ

0
बारात व जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य : एसडीओ

महाशिवरात्रि को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक

फारबिसगंज. महाशिवरात्रि को लेकर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के सभा भवन में एसडीओ अभय कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक की गयी. जिसमें मौजूद अनुमंडल क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों व शांति समिति के सदस्यों ने अपने अपने थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के त्योहार के अवसर पर होने वाली पूजा अर्चना व कहां कहां से शिवजी की बारात व निकाली जाती है. श्रद्धालुओं की कितनी भीड़ रहती है इसकी विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर अपने अपने महत्वपूर्ण विचारों व सुझावों को रखा. बैठक में मौजूद सभी कनीय पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों व शांति समिति के सदस्यों के विचारों व सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद एसडीओ ने महाशिवरात्रि के त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर अनुमंडल के सभी सीओ, बीडीओ व अन्य कनीय पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर रूट का निरीक्षण करते हुए सड़क की स्थिति, साफ सफाई का भी जायजा लें. एसडीओ ने थानाध्यक्षों से कहा कि शिव रात्रि के अवसर पर बारात व जुलूस सहित कार्यक्रम करने वालों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि डीजे संचालकों से 126 का बंध पत्र भरवाये. इस मौके पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, मुख्य पार्षद वीणा देवी,अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण,बीडीओ संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे. 4

——-

शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं शिवरात्रि

जोकीहाट. महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को नगर पंचायत अंतर्गत कर्बला मैदान, जोकीहाट बाजार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने की. बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मेला समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया. इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि महाशिवरात्रि आपसी भाईचारे व सौहार्द का पर्व है. जिसे सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सबों की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. मौके पर समाजसेवी जयप्रकाश भगत, रंजीत भगत, अरुण शर्मा, बिट्टू, बेचन, एसआई गोविंद राम, सुभाष चंद्रा, एसआई राजेश कुमार, एएसआई विमलेश पांडे, मुंशी सूर्यानंद भारती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel