[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया फर्जी आधार लगाकर जमीन का निबंधन, दो नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

फर्जी आधार लगाकर जमीन का निबंधन, दो नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

0
फर्जी आधार लगाकर जमीन का निबंधन, दो नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

अररिया. जिले में जमीन निबंधन में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. आरटीआइ एक्टिविस्ट प्रसेनजीत कृष्णा की शिकायत पर हुई जांच के बाद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने कांड संख्या 239/26 दर्ज कर एसआइ राम लखन चौधरी को अनुसंधानकर्ता नियुक्त किया है. जिला निबंधन कार्यालय के लिपिक पंकज कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामला दस्तावेज संख्या 7175 दिनांक 24 जून 2025 के निबंधन से जुड़ा है. जांच में सामने आया कि असली व्यक्ति संजय मंडल पिता रमेश्वर मंडल, निवासी ननकार, वार्ड एक, गिदवास, थाना रानीगंज के आधार संख्या 439827404527 की जगह 883804173360 नंबर लगाकर गलत पहचान दर्शाया है. इस फर्जीवाड़े में पहचानकर्ता सुचित नारायण मंडल, पिता फतेचंद मंडल, निवासी वार्ड दो खरहट व गवाह सच्चिदानंद मंडल, पिता स्व रसिकलाल मंडल, बेतोना थाना रानीगंज समेत अन्य लोगों ने मिलीभगत की. इन लोगों ने संजय मंडल के बदले खड़े होकर फर्जी आधार से दस्तावेज का निबंधन करा लिया. निबंधन अधिनियम 1908 के नियम 83 के तहत कार्रवाई की मांग पर नगर थाना में बीएनएस की धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) के तहत केस दर्ज हुआ है. नगर थाना पुलिस अब फर्जी निबंधन से जुड़े सभी लोगों की भूमिका व दस्तावेज की जांच कर रही है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है.

मामले में दो साक्षी पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक मामला और उभर कर आया है. जिसमें जनता दरबार में आवेदन दिया गया है. आवेदन के अनुसार बुधवार को क्रेता के ऊपर भी प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

कौशल कुमार झा, जिला अवर निबंधक सह विशेष विवाह पदाधिकारी, जिला निबंधन कार्यालय, अररियाB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel