[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया भूमि विवाद में मारपीट, वृद्ध महिला की मौत

भूमि विवाद में मारपीट, वृद्ध महिला की मौत

0
भूमि विवाद में मारपीट, वृद्ध महिला की मौत

गृहरक्षक सुबोध यादव ने 70 वर्षीय मां निर्मला देवी को ईंट से मार-मार कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है.

भरगामा. थाना क्षेत्र के सिरसिया कला पंचायत के वार्ड संख्या 03 में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हिरासत में लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी है. गृहरक्षक सुबोध यादव ने 70 वर्षीय मां निर्मला देवी को ईंट से पीट-पीटकर कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर मृतक के पुत्र सुबोध यादव ने बताया कि बुधवार को अहले सुबह पड़ोस के राजेंद्र यादव, शोभा देवी व गीता देवी मेरी मां से तू-तू मैं-मैं करने लगी. जिस पर मेरी मां ने प्रतिरोध किया तो इन तीनों व्यक्ति ने ईंट से मेरी मां को पीट-पीट कर घायल कर दिया. हो हंगामा की आवाज सुनते ही हम लोग जग गए तो देखा यह तीनों मेरी मां को पीट रहे हैं. घटना की सूचना भरगामा थाना को दी गयी. जिस पर एसआई गुड्डू कुमार, एसआई नितेश सिंह सशस्त्र बल के जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मेरी घायल मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया व चिकित्सक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही मेरी मां की मौत हो गयी. इस बात की सूचना भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दी गई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई गुड्डू कुमार, एसआई नितेश सिंह व सशस्त्र बल के जवानों ने पड़ोसी राजेंद्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel