[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया ईंट भट्ठा मालिक नियमानुसार करें ईंट का निर्माण

ईंट भट्ठा मालिक नियमानुसार करें ईंट का निर्माण

0
ईंट भट्ठा मालिक नियमानुसार करें ईंट का निर्माण

भट्टा में कार्यरत श्रमिक का कराएं निबंधन, बाल श्रमिक को नहीं लगाएं निर्माण कार्य में अररिया. अररिया जिले ईंट भट्टा निर्माता संघ की एक बैठक सोमवार को अररिया स्थित एक होटल में आयोजित की गयी. बैठक में खनन विभाग, श्रम विभाग, जीएसटी विभाग के पदाधिकारी व जिला भर से आए ईंट भट्टा निर्माता मौजूद थे. बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुरारी कुमार मन्नू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. जिला खनन पदाधिकारी अभिजीत कुमार व श्रम अधिक्षक अमित कुमार ने ईंट भट्टा संचालक को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग हर हाल में सरकार द्वारा निर्धारित नियम व मापदंड का पूरी तरह से पालन करें. वैसे में प्रशासन आपको हर तरह के सहयोग को तैयार हैं. खनन पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि ईंट भट्टा संचालक रोजगार सृजन में बड़ा सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप समाज में बेरोजगार श्रमिक को रोजगार उपलब्ध कराने के अहम भूमिका निभा रहे हैं. साथ ही सरकार को विभिन्न प्रकार का टैक्स देकर सहयोग करते हैं. उन्होंने कहा कि भट्टा में काम करने वाले सभी श्रमिक के लेबर कार्ड हर हाल में बनवा दीजिए ताकि वैसे मजदूर को सरकार की अन्य सुविधा का लाभ दिया जा सके. पदाधिकारी ने भत्ता संचालक की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना व कहा कि हर प्रकार के सहयोग के लिए सरकार व प्रशासन आपके साथ है. श्रम अधिक्षक अमित कुमार ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने में भट्टा निर्माता अहम भूमिका निभा रहे हैं. हम सिर्फ व्यवसाय ही नहीं करते बल्कि समाज के मजदूर गरीब लोगों को बड़ी तादाद में रोजगार देने का काम करते हैं. मौके पर खनन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, श्रम निरीक्षक, जीएसटी पदाधिकारी, सहायक वाणिज्य पदाधिकारी, भट्टा संघ के अध्यक्ष नौशाद आलम, वामिक, हरेंद्र कुमार, ज़ुबैर आलम, अजय अंबाल, उमेश सिंह, मो सऊद आलम के अलावा अन्य भट्टा संचालक मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel