[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया महाशिवरात्रि पर बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का होगा चार पहर पूजन

महाशिवरात्रि पर बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का होगा चार पहर पूजन

0
महाशिवरात्रि पर बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का होगा चार पहर पूजन

काली मंदिर में रात भर होगा भजन कीर्तन, जिले के प्रसिद्ध गायक जागरण में देंगे प्रस्तुति

अररिया. विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली सह बाबा खड्गेश्वरनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर आगामी रविवार को चार पहर पूजन किया जायेगा. इसको लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है. जिले के प्रसिद्ध गायक मौके पर जागरण में अपनी प्रस्तुति देंगे. मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानू बाबा ने बताया कि रविवार की रात्रि में बाबा खड्गेश्वर नाथ का विशेष शृंगार किया जाएगा. इसके साथ ही रात भर जिले के प्रसिद्ध गायक कलाकार द्वारा जागरण का आयोजन होना है. इसके अलावा भोले बाबा का चार पहर पूजन भी किया जाएगा. पहला पूजा रात्रि के 10 बजे गाय की कच्चे दूध से की जाएगी. दूसरी पूजा रात्रि 12 बजे दही से, तीसरी पूजा रात्रि दो बजे शुद्ध घी से, जबकि चौथी पूजा सुबह चार बजे मधु से की जाएगी. इसके बाद आरती व पुष्पांजलि होगी. इसको लेकर तैयारी की जा रही है.

शंकरपुर शिव मंदिर का एसडीओ ने लिया जायजा

फारबिसगंज. महाशिवरात्रि को लेकर ऐतिहासिक शंकरपुर शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने मंगलवार की शाम में जायजा लिया. मंदिर प्रबंधन कमेटी के सचिव रंजन मंडल से इंतजाम को लेकर जानकारी ली. एसडीओ ने मंदिर के गर्भगृह, निकास द्वार व श्रद्धालुओं की कतार लगने वाली जगहों का बारीकी से मुआयना किया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए. कहा-मंदिर परिसर व आसपास के रास्तों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं. इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग व महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार लगाने की व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया.

बाबा सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज

भरगामा. महाशिवरात्रि को लेकर बाबा सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर महथावा में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है. इस बार आयोजन का मुख्य आकर्षण विशेष झांकी व अघोरी ग्रुप का आगमन होगा. इससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनने की उम्मीद है. तैयारियों को लेकर मंदिर समिति व स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मंदिर परिसर में प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. पूरे इलाके में महाशिवरात्रि को लेकर उत्सव जैसा माहौल बन गया है. श्रद्धालु जलाभिषेक व विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुटे हुए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस बार का आयोजन पहले की तुलना में अधिक भव्य व ऐतिहासिक होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel