[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया इस कीमती जीवन को किसी भी नशे से रखें दूर

इस कीमती जीवन को किसी भी नशे से रखें दूर

0
इस कीमती जीवन को किसी भी नशे से रखें दूर

6-प्रतिनिधि, फारबिसगंज बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर फारबिसगंज पुलिस के द्वारा रविवार को आदर्श थाना फारबिसगंज से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैली निकाली. रैली में पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों के अलावा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय ओम शांति केंद्र की बीके दीदी व भाई भी शामिल हुए. जागरूकता रैली थाना से निकल कर पटेल,चौक, स्टेशन चौक, सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, दीनदयाल चौक, एसके रोड छुआ पट्टी, राजेंद्र चौक, लक्ष्मी नारायण पथ सहित शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए थाना में पहुंच कर समाप्त हुआ. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेंटर ओम शांति केंद्र की बीके दीदी व भाई ने नशामुक्ति को लेकर आम लोगों को जागरूक करने के लिए उक्त रैली में एक रथ लेकर साथ साथ चल रहे थे. जिसमें झांकी व लघु फिल्म के द्वारा प्रदर्शन कर लोगों को नशा से दूर रहने का संदेश देते रहे. रैली का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर ये जागरूकता रैली निकाली गयी है. उन्होंने लोगों से नशा से दूर रहने का आह्वान किया. जबकि ओम शांति केंद्र की संचालिका बीके रुकमा दीदी ने कहा कि ईश्वर ने हमें ये सुंदर जीवन दिया है ये जीवन कीमती है इसलिए किसी भी प्रकार के नशा से अपने व अपने परिवार के लोगों को दूर रखें. मौके पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष आदित्य किरण,अनि रंजन कुमार सिंह, राजा बाबू पासवान,अरविंद कुमार सिंह, लक्ष्मी कुमारी, कुमारी बबिता, प्रिया कुमारी, बी के रुकमा दीदी, बीके सीता दीदी, बीके मुकेश भाई, पप्पू डालमियां, महेश भाई आदित्य भाई सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel