[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया विद्यालय में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन

विद्यालय में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन

0
विद्यालय में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन

भरगामा. भरगामा प्रखंड अंतर्गत जमुआन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियां जारी है. लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम अररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी भरगामा व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भरगामा को आवेदन देकर अनशन की सूचना दी है. ग्रामीणों की मुख्य मांगों में मिड डे मील योजना में हो रही अनियमितता पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने, पिछले पांच वर्षों में विद्यालय विकास मद की राशि का निष्पक्ष ऑडिट व भौतिक सत्यापन कराने की मांग शामिल है. इसके अलावा जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रधानाध्यापक को तत्काल वर्तमान पद से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने व संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गयी है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाये, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके. अनशन पर बैठे ग्रामीणों में अशोक मंडल, सुरेश कुमार मंडल, उपेंद्र ऋषिदेव, मनोज कुमार मंडल सहित अन्य लोग शामिल हैं. अनशनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा. स्थानीय स्तर पर इस आंदोलन को लेकर प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel