[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

0
सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 19 एनएच के समीप सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों ने घंटों प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया. जबकि मामले में जेइ से लेकर वरीय पदाधिकारी को जानकारी देकर सड़क निर्माण का जांच कर कार्रवाई करने की मांग की. मालूम हो की ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल फारबिसगंज द्वारा राज योजना बिहार राज्य वित्त संपोषित योजना अंतर्गत मधुरा दक्षिण एनएच 27 बसंत शाह के घर से मंडल टोला वार्ड संख्या 12 तक 60 लाख की राशि से संवेदक के द्वारा पथ मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है. जिस मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है. अनियमितता के कारण ही स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आक्रोश प्रकट कर निर्माण कार्य को रोक दिया. स्थानीय लोगों में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विवेक भगत, सुबोध सिंह ,लक्ष्मी गुप्ता, सुशील मोदी, अनिल कुमार मोदी, सुरेश शाह, रजनीश मोदी ,अंकित मोदी आदि ने बताया कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर जेई से लेकर वरीय पदाधिकारी को जानकारी देते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया है. वहीं डीएम से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं कनीय अभियंता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. सड़क निर्माण कार्य की जांच की जाएगी. अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel