[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया एफआरएएस एप के माध्यम से उपस्थिति बनाये जाने के निर्देश के विरोध में एएनएम ने किया प्रदर्शन

एफआरएएस एप के माध्यम से उपस्थिति बनाये जाने के निर्देश के विरोध में एएनएम ने किया प्रदर्शन

0
एफआरएएस एप के माध्यम से उपस्थिति बनाये जाने के निर्देश के विरोध में एएनएम ने किया प्रदर्शन

फारबिसगंज. नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत पदाधिकारियों कर्मियों का रजिस्ट्रेशन एफआरएएस में कराये जाने के निर्देश के विरोध में फारबिसगंज पीएचसी में कार्यरत सभी एएनएम ने शनिवार को पीएचसी परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया और कार्य से अलग रहीं. धरना प्रदर्शन कर रही सभी एएनएम ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की बाते कही. धरना प्रदर्शन कर रही सभी एएनएम ने एक स्वर में कहा कि वे सभी एनएचएम, एएनएम कर्मी अपने अपने कार्य क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में दूर दूर आंगनबाड़ी केंद्रों पर वे अन्य सत्र स्थानों पर कार्य करने के लिए जानते हैं. ऐसी परिस्थिति में बहुत सारे परेशानियों का उनलोगों को सामना करना पड़ता है. बावजूद वे सभी संविदा एएनएम अपने अपने कार्य को पूरी लगनशीलता के साथ करते हैं. धरना प्रदर्शन कर रही सभी एएनएम ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काफी समस्याएं आती है. जैसे नेटवर्क की समस्या प्रमुख है ऐसे परिस्थिति में एफआरएनएएस एप के माध्यम से उपस्थिति बनाना एक विषम परिस्थिति है. एक प्रकार से संविदा कर्मी से भेदभाव भी है. कहा कि ऐसी परिस्थिति में एएनएम एक मानसिक परेशानी से गुजरेगी और संभवतः इसका प्रभाव दैनिक कार्य पर भी पड़ेगा. इसलिए वे सभी एनएचएम संविदा कर्मी धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध करते हुए 06 जुलाई 24 से किसी तरह का कार्य नहीं करेंगे. धरना प्रदर्शन कर रही एएनएम ने एक लिखित ज्ञापन भी पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव कुमार बसाक को सौंप कर अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराया. मौके पर आभा कुमारी, कृतिका कुमारी, श्वेता कुमारी, खुशबू कुमारी, गुंजन कुमारी, रूबी रानी, पल्लवी सिंह,सोनम कुमारी,कल्पना कुमारी,सुनीता कुमारी,कुमारी गायत्री सहित अन्य मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel