[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया नेपाल के सिरहा में मुठभेड़ के बाद भारतीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 92 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

नेपाल के सिरहा में मुठभेड़ के बाद भारतीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 92 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

0
नेपाल के सिरहा में मुठभेड़ के बाद भारतीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 92 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
नेपाल के सिरहा जिले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार भारतीय ड्रग तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाते सुरक्षाकर्मी.

जोगबनी (अररिया) से सुदीप भारती की रिपोर्ट:

Indian drug dealer arrested Nepal: नेपाल के सिरहा जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान भारतीय मूल के कुख्यात ड्रग तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी पथराव में घायल हो गया। पुलिस ने मौके से 92 ग्राम 30 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है.

मुठभेड़ के दौरान हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार नेपाल पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और स्थानीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सिरहा नगरपालिका-21 के लगड़ी गोठ क्षेत्र में ड्रग तस्करी से जुड़ा एक सक्रिय गिरोह मौजूद है. टीम ने जब कार्रवाई की तो आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और भारत की ओर भागने की कोशिश की.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को एक राउंड हवाई फायरिंग और एक राउंड गोली चलानी पड़ी जिसमें मुख्य आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया.

घायल पुलिसकर्मी और आरोपी का इलाज जारी

मुठभेड़ के दौरान पथराव में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया. दोनों घायलों को सिरहा के प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

आरोपी की पहचान और नेटवर्क का खुलासा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के पद्माहा ग्राम पंचायत-2 निवासी 28 वर्षीय रंजीत कुमार पासवान उर्फ छोटू के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से नेपाल और भारत सीमा क्षेत्र में ड्रग तस्करी के नेटवर्क को संचालित कर रहा था.

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अब तक करीब 10 से 12 किलोग्राम ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री की है जिसकी बाजार कीमत लगभग 30 मिलियन रुपये बताई जा रही है.

नाबालिग को भी किया विधि निरुद्ध

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक भारतीय नाबालिग युवक को भी विधि निरुद्ध किया गया है. आशंका जताई जा रही है कि गिरोह द्वारा नाबालिगों का इस्तेमाल तस्करी के काम में किया जा रहा था. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

जांच जारी

सिरहा जिला पुलिस कार्यालय ने बताया कि यह कार्रवाई ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी. पूरे नेटवर्क की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: 70वीं बीपीएससी में एक ही प्रखण्ड के तीन प्रतिभागियों ने हासिल की बड़ी सफलता

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel