[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया भारत-नेपाल बॉर्डर पर अपराधियों की अब खैर नहीं, दोनों देशों के सुरक्षाबलों ने बनायी रणनीति

भारत-नेपाल बॉर्डर पर अपराधियों की अब खैर नहीं, दोनों देशों के सुरक्षाबलों ने बनायी रणनीति

0
भारत-नेपाल बॉर्डर पर अपराधियों की अब खैर नहीं, दोनों देशों के सुरक्षाबलों ने बनायी रणनीति
भारत-नेपाल सीमा पर आयोजित कमांडेंट स्तरीय समन्वय बैठक में शामिल एसएसबी और नेपाल एपीएफ के अधिकारी

अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट:

India Nepal Border Security Meeting: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को बेला क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल एपीएफ के अधिकारियों के बीच कमांडेंट स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई.
Whatsapp Image 2026 06 24 At 3.01.36 Pm 2
भारत-नेपाल बॉर्डर पर अपराधियों की अब खैर नहीं, दोनों देशों के सुरक्षाबलों ने बनायी रणनीति 3

बैठक के बाद दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने संयुक्त सीमा गश्त भी की. जी समवाय बेला के कार्यक्षेत्र अंतर्गत सीमा स्तंभ संख्या-198/02 के समीप आयोजित इस बैठक में भारत की ओर से 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के कमांडेंट नितीन कुमार गुप्ता, उप कमांडेंट मदन मोहन भट्ट, निरीक्षक (सामान्य) रंजीत मोहंता सहित अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे. वहीं नेपाल की ओर से चतुर्थ वाहिनी, सुनसरी (एपीएफ नेपाल) के एसपी गणपति श्याम प्रसाद कार्की, डीएसपी शमशेर कार्की, निरीक्षक नरेंद्र चंद सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए.

कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान सीमा पार तस्करी की रोकथाम, मानव तस्करी एवं अवैध आवागमन पर नियंत्रण, संयुक्त गश्त और समन्वित अभियान चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके अलावा नो-मैन्स लैंड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने, सीमा स्तंभों की सुरक्षा एवं रखरखाव, अपराधियों एवं तस्करों से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श हुआ.

आपदा प्रबंधन और जनजागरूकता पर भी जोर

दोनों देशों के अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों में पारस्परिक सहयोग, सीमा क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रमों के संयुक्त संचालन तथा हालिया जब्तियों एवं अपराध प्रवृत्तियों की समीक्षा पर भी चर्चा की. साथ ही एसएसबी और एपीएफ के बीच खेलकूद एवं मैत्रीपूर्ण गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी.

संयुक्त गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बैठक सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई. दोनों पक्षों ने सीमा सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, सूचना साझाकरण तथा द्विपक्षीय समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया. बैठक के बाद एसएसबी और एपीएफ के जवानों ने संयुक्त सीमा गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था एवं सीमा स्तंभों का निरीक्षण किया.

अररिया की खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel