[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया ARARIA : 4.3 करोड़ की लागत से आधुनिक ”मोक्ष धाम” जनता को समर्पित, अब यहीं मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट

ARARIA : 4.3 करोड़ की लागत से आधुनिक ”मोक्ष धाम” जनता को समर्पित, अब यहीं मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट

0
ARARIA : 4.3 करोड़ की लागत से आधुनिक ”मोक्ष धाम” जनता को समर्पित, अब यहीं मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट

अररिया से राहुल सिंह की रिपोर्ट :

अररिया जिला मुख्यालय के त्रिसुलिया घाट पर परमान नदी के किनारे स्थित शवदाह गृह को अब ”बाबा खरगेश्वर नाथ सह मां खरगेश्वरी मोक्ष धाम” के रूप में आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित कर दिया गया है. सोमवार की देर संध्या करीब 10 बजे सांसद प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, मुख्य पार्षद विजय मिश्रा व उपमुख्य पार्षद गौतम साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका लोकार्पण किया. यह मोक्षधाम बिहार सरकार की सात निश्चय-2 योजना के तहत निर्माण 4.3 करोड़ रुपये की लागत से बनकर खड़ा हुआ है. मोक्षधाम में दो इलेक्ट्रॉनिक व एक लकड़ी से पारंपरिक अंतिम संस्कार दोनों की व्यवस्था है. अंतिम संस्कार के तुरंत बाद मौके पर ही डेथ सर्टिफिकेट जारी करने की भी सुविधा दी गई है.

नगरवासियों की लंबित मांग हुई पूरी : सांसद

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय होने के बावजूद अररिया में अब तक व्यवस्थित मुक्तिधाम नहीं था. बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने व कीचड़ भरे रास्तों से शव यात्रा बेहद कठिन हो जाती थी. लोगों को अंतिम संस्कार के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता था. अब इस मोक्ष धाम में लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. अंतिम संस्कार के बाद यहीं डेथ सर्टिफिकेट मिल जायेगा. इससे खासकर ग्रामीण व कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. सुविधाओं में इलेक्ट्रॉनिक क्रीमेशन यूनिट में समय की बचत, लकड़ी का कम उपयोग, पर्यावरण अनुकूल रहेगा. कई शव रखने के लिए पर्याप्त स्थान शामिल है. शव में साथ आये परिजनों के लिए वेटिंग रूम, शौचालय, बिजली-पानी की पूरी व्यवस्था दी गई है. पर्यावरण अनुकूल क्रीमेशन सिस्टम भी लगाया गया है.

मोक्षधाम में की गयी है पूरी व्यवस्था

मुख्य पार्षद विजय मिश्रा ने बताया कि चुनौतियों के बावजूद जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के समन्वय से काम समय पर पूरा हुआ. “यह सिर्फ इमारत नहीं, पूरे जिले के लिए भावनात्मक व धार्मिक केंद्र है. जहां एक न एक दिन सभी को आना है, वहां सम्मानजनक व्यवस्था होनी चाहिये. इसी सोच के साथ मोक्षधाम में पूर्ण व्यवस्था दी गई है. लोकार्पण समारोह में स्थानीय नगर पार्षद, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे. सभी ने इसे जिले की सकारात्मक दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. बढ़ती जनसंख्या व शहरीकरण के बीच यह मोक्ष धाम अररिया वासियों को स्थानीय स्तर पर ही गरिमापूर्ण व शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार की सुविधा देगा. इससे समय व धन, दोनों की बचत होगी. लोगों ने मोक्षधाम मिलने से काफी खुशी जताई. साथ ही मुख्य पार्षद के कार्यों व मोक्षधाम निर्माण में सांसद की पहल को काफी सराहना की. वहीं देर रात तक भजन संध्या में अमर आनंद, प्रिया आनंद सहित अन्य जिला से आये गायकों के प्रस्तुति भजन पर लोग भाव विभोर होते रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel