[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया मदरसा के एकेडमिक व्यवस्था को करें दुरुस्त: डीइओ

मदरसा के एकेडमिक व्यवस्था को करें दुरुस्त: डीइओ

0
मदरसा के एकेडमिक व्यवस्था को करें दुरुस्त: डीइओ

जिले के सभी सरकारी मदरसाें के हेड मौलवी के साथ डीइओ ने की बैठक फोटो-3-लोगों को संबोधित करते डीइओ संजय कुमार. प्रतिनिधि, अररिया शिक्षा विभाग के निर्देश पर गुरुवार को अररिया जिला मुख्यालय स्थित मदरसा इस्लामिया यतीम खाना में जिले के सभी सरकारी मदरसाें के हेड मौलवी के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बैठक की. बैठक में उन्होंने सभी ऐसे सरकारी मदरसा जिनके सरकार द्वारा वेतन दिया जाता है उन्हें कुछ विभागीय निर्देश दिये गये. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी हेड मौलवी को मदरसा में पठन पाठन की व्यवस्था की चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा की मदरसा में नामांकित सभी बच्चों का आधार नंबर लिंक करें जो ई शिक्षा के पोर्टल के माध्यम से किया जाता है. इस अवसर पर उन्होंने कहा की मदरसा में नियमित रूप से बेहतर पढ़ाई कैसे हो इसके लिए हेड मौलवी को अपने अन्य शिक्षकों के साथ बैठक कर उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें. मदरसा के बच्चों की पढ़ाई के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा क्योंकि इन्ही बच्चों को पढ़ाने के लिए आपको सरकार वेतन देती है. साथ ही उन्होंने ये सुनिश्चित हो जाने के लिए कहा की कुछ बच्चे सरकारी स्कूल और मदरसा में भी अपना नामांकन कराए हुए है ऐसी स्थिति में जब नामांकन आधार से लिंक होगा तब आपकी परेशानी बढ़ सकती है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा की आप भी बेहतर शिक्षक तभी बन सकते है जब आप सेल्फ स्टडी करेंगे ,उन्होंने कहा की मदरसा के सभी हेड मौलवी और शिक्षक हर दिन स्टडी मेटेरियल बनाकर उसी के अनुसार बच्चों को पढ़ाना सुनिश्चित करेंगे,ऐसा नहीं करने वाले शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी,साथ ही मदरसा की साफ सफाई ,शौचालय की साफ-सफाई खासकर एमडीएम के किचेन की बेहतर तरीके से सफाई कराएं. साथ ही नामांकन के लिए बच्चों से कोई अवैध राशि नहीं लेनी है. इस मौके पर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अल्हाज अब्दुल कुद्दुस,मदरसा यतीम खाना के हेड मौलवी मौलाना शाहिद आदिल कासमी, मुफ्ती इनामुल बारी कासमी,सचिव महताब आलम के अलावा जिला भर से आए सरकारी मदरसा के हेड मौलवी मौजूद थे. मालूम हो की अक्सर लोगों द्वारा ये कहते हुए सुना जाता है की अधिकांश सरकारी मदरसा केवल नामांकन ,फॉर्म भरने और परीक्षा के बाद डिग्री देने का काम करती है. इस शिकायत को दूर करने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel